कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Holi 2024 Bhojpuri Songs: होली में बॅालीवुड के गानें तो धूम मचाते ही हैं लेकिन भोजपुरी गाने इस मामलें में जरा एक कदम आगे हैं। होली में भोजपुरी गानों को लेकर लोगों में बीच एक अलग ही तरीके का क्रेज होता है, और हो भी क्यों न भोजपुरी गानें किसी भी होली पार्टी के मजा बढ़ा सकते है। आज हम आपको कुछ ऐसे भोजपुरी गानों के बारे में बताने जा रहे है, जो आपकी होली पार्टी का मजा दोगुना कर देंगे।

भतीजवा के मौसी जिंदाबाद (खेसारी लाल यादव)
खेसारी लाल यादव के सभी गानें जनता द्वारा बेहद पसंद किया जाते है। खेसारी का यह गाना आपकी होली पार्टी में धमाल मचा सकता है। भतीजवा के मौसी जिंदाबाद गाना दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

लहंगवा लस लस करता (पवन सिंह)
पवन सिंह हमेशा से ही सुपरहिट भोजपुरी गानों के लिए जाने जाते है। पवन सिंह का लहंगवा लस लस करता गाना आपकी होली में चार चांद लगा सकता है। गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है, वहीं गाने को अरुण बिहारी ने लिखा है।

जीजा तोहर रंग (रितेश पांडे)
होली में जीजा तोहर रंग गाना दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। गाने को रितेश पांडे ने गाया है। यह गाना आपकी होली पार्टी में रंग जमा सकता है।

देवरु हो डर लागे अछरंग से (अरविंद अकेला कलुआ)
इस गाने ने 2021 में रिलीज होने के बाद से भोजपुरी संगीत में तहलका मचा के रख दिया था। देवरु हो डर लागे अछरंग से गाना आपकी होली पार्टी को रंगो से भर सकता है।

होली के माजा (पवन सिंह)
पवन सिंह का होली के माजा गाना दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था। यह गाना आपकी होली पार्टी में धमाल मचा सकता है। इस गाने को अभी तक कई मिलियन व्यूज मिल चुके है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk