कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Bollywood Holi Songs 2024: स्क्रीन पर दिखाए जाने वाले सेलिब्रेशन की वजह से आडियंस बॉलीवुड फिल्मों को एंजाय करती है। होली के मौके पर हमें उन सभी फिल्मों की याद एक बार फिर से ताजा हो जाती है जिनमें मस्ती भरे होली के गाने होते थे। पिछले कुछ सालें में ऐसी कई फिल्में आई हैं जिनमें कुछ स्पेशल होली सॅाग्स हैं जो काफी पॅापुलर हो गए। वहीं इस गानों के बिना हमारी होली भी कुछ अधूरी-अधूरी सी लगेगी।

1. रंग बरसे भीगे चुनरवाली
होली का त्योहार आते ही हमें चारों और ये गाना बजता सुनई देता है। ये आइकॉनिक होली सॉन्ग 'रंग बरसे' अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन और संजीव कुमार स्टारर फिल्म सिलसिला का है। इस गाने को बिना बजाए होली खेलना कुछ अधूरा-अधूरा सा लगता है।

Courtesy - YouTube

2. बद्री की दुल्हनियां
वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का टाइटल सॉन्ग 'बद्री की दुल्हनिया' एक ब्लॉकबस्टर गाना साबित हुआ। आज भी लोग होली पर इस गाने को बजाकर खूब थिरकते हैं।

Courtesy - YouTube

3. बलम पिचकारी
दीपिका पादुकोण, रनबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन स्टारर फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' में होली के मौके पर बजा ये गाना बलम पिचकारी आज भी होली में सुनने को मिल ही जाता है।

Courtesy - YouTube

4. होलिया में उड़े रे गुलाल
'होलिया में उड़े रे गुलाल कहियो रे मंगेतर से' इस गाने को बजाए बिना आपकी होली शायद से फीकी रह जाएगी। 2016 में आए इस गाने को आज भी काफी पसंद किया जाता है।

5. अंग से अंग लगाना
शाहरुख स्टारर फिल्म 'डर' का सांग 'अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना' हम सब को काफी अच्छे से याद है। आप भी इस गाने को अपनी होली सांग लिस्ट में जरूर शामिल करें।

Courtesy - YouTube

6. होरी खेले रघुवीरा
अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म बागबान का एवरग्रीन गाना 'होरी खेले रघुवीरा' हर उम्र के लोगों के लिए एक होली फेवरेट सेंग बन चुका है।

Courtesy - YouTube

7. आज न छोड़ेंगे
आशा पारेख और राजेश खन्ना स्टारर फिल्म 'कटी पतंग' का गाना 'आज न छोड़ेंगे हम तेरी चोली, खेलेंगे हम होली' होली का एक सदाबहार गाना है जिसे होली में काफी उत्साह से बजाया जाता है।

Courtesy - YouTube

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk