ऐसा है ये रिकॉर्ड
22 सेकेंड में पगड़ी बांधने के रिकॉर्ड है मंजीत फिरोजपुरिया के नाम। अब अपने इस रिकॉर्ड में मंजीत ने अब कुछ और इजाफा कर लिया है। अब वह चलती मोटर साइकिल में खड़े होकर और आंखों पर पट्टी बांधकर भी बेहद आसानी के साथ पगड़ी बांध सकते हैं। यकीन नहीं हो रहा न, लेकिन ये सच है। मंजीत के बारे में बता दें कि वह पंजाब के फिरोजपुर के पल्लवुला गांव के रहने वाले हैं।

60-70 तरीके की पगड़ी बांध लेते हैं
इनकी पहली खासियत ये है कि वह करीब 60 से 70 स्टाइल की पगड़ी बांध सकते हैं। इस बात की अब वो ट्रेनिंग भी देते हैं। इस समय वो अमृतसर और भटिंडा के लोगों को पगड़ी बांधना सिखा रहे हैं। इस काम के लिए फिलहाल इन्होंने गांधी मैदान में छोटी सी जगह घेर रखी है। यहां पांच जनवरी तक वो लोगों को पगड़ी बांधना सिखाएंगे।

पढ़ें इसे भी : 9 करोड़ की है इस लड़की की जीभ

चलती बाइक हो या आंखों पर पट्टी,इनके पगड़ी बांधने की स्‍टाइल देख बड़े-बड़ों की होगी छुट्टी

मंजीत कहते हैं
मंजीत कहते हैं कि अब तक वह कई देशों में अपने इस हुनर के साथ जा चुके हैं। सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी ये अपनी इस खूबी का डंका बजा चुके हैं। वह जर्मनी, हॉलैंड, पोलैंड, बेल्जियम, फ्रांस, इटली, आस्ट्रिया, स्पेन, सिंगापुर, मलेशिया, कनाडा तक जाकर लोगों को अपना हुनर दिखा चुके हैं। दूर-दूर तक घूमने के बाद अभी भी इनका मन नहीं भरा था। कारण था कि अब वह अपने गुरु महाराज की जन्मभूमि नहीं आ पाए थे। वहीं अब 350वें प्रकाशोत्सव के मौके पर उनको यहां भी आने का मौका मिल गया। अब वह खुद को पूरी तरह से धन्य मान रहे हैं।

पढ़ें इसे भी : अपनी पत्नी के लिए 69 दिनों से भूखा है ये शख्स

 


लोगों को याद दिलानी है अपनी सभ्यता
उनका कहना है कि वाहे गुरु की कृपा से अब उनके मन की मुराद पूरी हो गई है। पगड़ी बांधना सिखाने के पीछे उनका एक खास उद्देश्य भी था। वो था आज के युवाओं को उनकी भूलती परंपराओं के बारे में याद दिलाना। वो सरदार जो आज के मॉर्डन ट्रेंड में अपने सिर पर पगड़ी नहीं बांधते। मंजीत उन्हें उनकी पुरानी सभ्यता याद दिलाना चाहते हैं।     

पढ़ें इसे भी : सोने के महल में रहने के अलावा सोने के जहाज में सफर करता है यह बिजनेसमैन

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk