शहर की मंडियों में दो से तीन गुना रेट वसूल रहे मुनाफाखोर

सस्ता प्याज चाहिए तो मुंडेरा मंडी का करिए रुख

<शहर की मंडियों में दो से तीन गुना रेट वसूल रहे मुनाफाखोर

सस्ता प्याज चाहिए तो मुंडेरा मंडी का करिए रुख

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: सस्ती प्याज चाहिए तो मुंडेरा मंडी जाइए, क्योंकि शहर की सब्जी मंडियों में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। मुनाफाखोरी पर लगाम नहीं लगने से ग्राहकों से दो से तीन गुना तक अधिक दाम वसूला जा रहा है। इसकी सुनवाई न तो प्रशासन कर रहा है और न ही मंडी समिति के अधिकारी। जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में प्याज के दाम और गिर जाएंगे, लेकिन मुनाफाखोरों के चलते पब्लिक को इसका फायदा मिलने में भी संशय बरकरार है।

पांच सौ रुपए प्रति क्विंटल

इस सीजन में जैसे-जैसे आवक बढ़ रही है, प्याज के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में इंदौर और नासिक से आने वाले प्याज की कीमत पांच सौ रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। बहुत अच्छी क्वालिटी का प्याज मुंडेरा मंडी में आठ सौ रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। लेकिन, इसका फायदा आम जनता को नहीं मिल रहा है। उन तक प्याज दो से तीन गुना अधिक रेट पर पहुंच रहा है।

रेट नहीं गिरा रहीं फुटकर मंडियां

एक ओर थोक मंडी में प्याज के दाम कम हो रहे हैं तो दूसरी ओर फुटकर मंडियों में इसकी कीमत पिछले कई दिनों से क्भ् से ख्0 रुपए प्रतिकिलो चल रही है। मुनाफाखोरों की मनमानी के चलते पब्लिक को सस्ते प्याज का स्वाद नसीब नहीं हो रहा है। व्यापारी थोक मंडी से सस्ता प्याज खरीदकर उसे अभी भी पुराने दामों पर ही बेच रहे हैं।

क्भ् मई के बाद और गिरेगा रेट

माना जा रहा है कि क्भ् मई के बाद मध्य प्रदेश के सागर, रीवा समेत अन्य जिलों से प्याज की आवक शुरू हो जाएगी। इसके बाद प्याज के दाम थोक मंडी में दो से तीन रुपए प्रतिकिलो तक आ जाएंगे। लेकिन, जिस तरह से जिला प्रशासन और मंडी समिति द्वारा उदासीनता बरती जा रही है, उससे मुनाफाखोरों पर लगाम लगना संभव नहीं दिखाई दे रहा है।

परवल की कालाबाजारी भी शुरू

मुनाफाखोरों की नजर केवल प्याज पर ही नहीं बल्कि परवल पर भी जमी हुई है। मुंडेरा मंडी के थोक व्यापारियों का कहना है कि बाहर से आने वाले परवल की खेप चोरी-छिपे शहर की दूसरी अवैध मंडियों तक पहुंचाई जा रही है। मुनाफाखोरी के इस खेल में पब्लिक को नुकसान हो रहा है। उसे तीन से चार गुने दाम में परवल खरीदना पड़ रहा है।

प्याज इस समय मंडी मे सस्ता आ रहा है। इसकी कीमत लगातार कम हो रही है। शहर के व्यापारी कम दामों में प्याज खरीद रहे हैं। इसे फुटकर मार्केट में ऊंचे दामों पर पता नहीं क्यों बेचा जा रहा है।

सतीश कुशवाहा, अध्यक्ष, मुंडेरा हरी सब्जी मंडी

मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है। मामले की जानकारी लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

सचिव, मंडी समिति इलाहाबाद

फैक्ट फाइल

मुंडेरा मंडी में भ्00 से 800 रुपए प्रति कुंतल मिल रहा अच्छा प्याज

शहर की मंडियों में मुनाफाखोर वसूल कर रहे तीन गुना दाम

फुटकर रेट में उपभोक्ताओं को क्भ् से ख्0 रुपए प्रतिकिलो मिल रहा प्याज

मध्य प्रदेश से आवक शुरू होने पर अभी और घटेंगे प्याज के दाम