लखनऊ (आईएएनएस)। UP Assembly Elections 2022 : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए 54 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में पार्टी कार्यालय में जारी सूची में में बीस ओबीसी, सामान्य वर्ग के 17, 11 दलित और छह मुसलमानों को जगह मिली है। वहीं बसपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सदर से ख्वाजा शम्सुद्दीन को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा कुशीनगर के फाजिलनगर से बसपा के संतोष तिवारी समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में प्रत्याशी बदले
पार्टी ने अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में प्रत्याशी बदले हैं। इसमें मेंहदावल से मोहम्मद तबीश खान, खलीलाबाद से आफताब आलम, कुशीनगर से मुकेशेश्वर, हट से शिवांग सिंह सेंथवार, रामकोला से विजय कुमार, रुद्रपुर से मनीष पांडे, देवरिया से राम शरण सिंह सेंथवार, पाथर देवा से परवेज आलम, भाटपर रानी से अजय कुशवाहा को मैदान में चुनावी उतारा है। राजेश भारती सलेमपुर से, विनय लाल बरहज से, प्रवीण प्रकाश बेलथरा से, उमा शंकरसिंह रसरा से, संजीव कुमार वर्मा सिकंदरपुर से, कमलदेव सिंह यादव फेफना से, शिवदास बलिया से, मालती राजभर बांसडीह से, अंगद मिश्रा बैरिया से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

National News inextlive from India News Desk