इटावा (एएनआई)। UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ 20 फरवरी को आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के लिए सैफई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) सैफई ने यह जानकारी दी। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में रविवार को इटावा और मैनपुरी समेत 16 जिलों में मतदान हुआ।

अखिलेश यादव का सामना भाजपा के एसपी सिंह बघेल से
अखिलेश यादव करहल से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और उनका सामना भाजपा उम्मीदवार सत्य पाल सिंह बघेल से है, जो कानून और न्याय मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। यूपी विधानसभा चुनाव के सात चरणों में से तीन चरण पूरे हो चुके हैं। वहीं शेष चरणों के लिए मतदान 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को आयोजित होगा। वहीं मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

National News inextlive from India News Desk