लखनऊ (एएनआई)। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता मनोज मिश्रा का सोमवार को कोविड-19 के कारण निधन हो गया। कोविड-19 के सकारात्मक परीक्षण के बाद उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेटर पर भर्ती कराया गया था लेकिन उन्‍हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई है।

योगी आदित्यनाथ ने निधन पर शोक व्यक्त किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर मनोज मिश्रा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

National News inextlive from India News Desk