कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री स्वाति सिंह का उनके पति यूपी में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से डिवोर्स हो गया है। कभी एक-दूसरे के लिए हर वक्त खड़े रहने वाले पति-पत्नी का यह रिश्ता 22 सालों बाद बिखर गया। पारिवारिक अदालत ने आपसी सहमति से तलाक की अनुमति दी। 2017 और 2022 के बीच योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्य मंत्री रहीं स्वाति सिंह ने अपने पति दया शंकर सिंह से तलाक लेने के लिए एक आवेदन दिया था, जो बलिया सदर विधानसभा से मार्च 2022 में भाजपा विधायक चुने गए थे। दोनो की शादी मई 2001 में हुई थी। स्वाति सिंह ने जुलाई 2016 में सुर्खियां बटोरीं, जब उनके पति दया शंकर सिंह को बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद एक रैली में बसपा कार्यकर्ताओं ने उनके और उनकी बेटी के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए गए थे।

धनंजय सिंह

धनंजय सिंह का नाम उत्तर प्रदे श के बाहुबली नेताओं में शामिल हैं। धनंजय सिंह ने 2017 में पत्नी डॉक्टर जागृति सिंह से डिवोर्स लेकर अपने रास्ते हमेशा-हमेशा के लिए अलग कर लिए थे।

अनिल यादव

उत्तर प्रदेश के जाने-माने नेता अनिल यादव भी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। अनिल यादव ने सबसे पहले ज्योति यादव से शादी की। ज्योति से तलाक के बाद उन्होंने पंखुडी से शादी रचायी थी।

संजय सिंह

अमेठी राजघराने के महाराज व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह की शादी गरिमा सिंह से हुई थी। हालांकि कुछ समय में बाद गरिमा सिंह और संजय सिंह अलग हो गए। गरिमा पूर्व पीएम वीपी सिंह की भतीजी हैं।

संघमित्रा मौर्य

यूपी की राजनीति संघमित्रा मौर्य का नाम भी काफी चर्चित है। संघमित्रा माैर्य ने साल 2010 में डॉक्टर नवल किशोर शाक्य से विवाह रचाया था। हालांकि 2021 में दोनों का तलाक हो गया था।

National News inextlive from India News Desk