लखनऊ (एएनआई)। UP Nagar Nikay Chunav 2023 : उत्तर प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह चुनाव दो चरणों में होंगे। एक प्रेस ब्रीफिंग में, राज्य चुनाव आयुक्त मनोज कुमार ने कहा, "शहरी स्थानीय निकाय चुनावों का मतदान 4 मई और 11 मई को दो चरणों में होगा। पहले चरण के मतदान में 37 जिले शामिल होंगे जबकि 38 जिले दूसरे चरण में शामिल होंगे। चुनाव आयुक्त ने कहा कि तारीखों के ऐलान के साथ ही रविवार से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके साथ ही कहा कि नगर निकाय चुनाव ईवीएम से होंगे। नगर पालिका और नगर पंचायत में वैलेट पेपर से चुनाव होगा।
इन पदों के लिए ईवीएम से मतदान होगा
इससे पहले राज्य चुनाव आयोग ने कहा था कि राज्य के 760 शहरी स्थानीय निकायों की 14,684 सीटों पर चुनाव होंगे। महापौर की 17, नगरसेवक की 1420, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की 199, नगर पालिका परिषद सदस्य की 5327, नगर पंचायत अध्यक्ष की 544 और नगर पंचायत सदस्य की 7178 सीटों पर चुनाव होगा। राज्य में महापौर की 17 सीटों और पार्षदों की 1,420 सीटों पर ईवीएम से मतदान होगा। शेष पदों के लिए मतपत्रों से मतदान कराया जाएगा।

National News inextlive from India News Desk