आगरा(ब्यूरो)। मन की बात के माध्यम से वह राष्ट्र निर्माण के साथ चरित्र निर्माण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, संस्कृति, लोक परंपरा के साथ कोविड-19 के समय लोगों को बचाव से संबंधित जानकारी देते रहे हैं। उन्होंने देश के करोड़ों लागों को स्वच्छता अभियान से जोड़कर स्वच्छ भारत का नारा दिया। हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान किया। रविवार को भाजपा की मेयर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर कुशवाह के केंद्रीय कार्यालय पर एलईडी पर मन की बात कार्यक्रम सुना जाएगा। इसमें महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस मौके पर नवीन गौतम, दिगंबर ङ्क्षसह धाकरे, राजकुमार गुप्ता, टीएन अग्रवाल, गौरव राजावत, शैलू पंडित, सुनील करमचंदानी और रोहित कत्याल आदि मौजूद रहे।

स्टेशन पर की गई तैयारी

आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर मन की बात का प्रसारण किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेशन परिसर पर क्यूआर कोड भी चस्पा किए गए हैं। इन्हें स्कैन कर मन की बात को सुना जा सकता है।

हेमलता दिवाकर ने वकीलों से मांगा सहयोग

आगरा। भाजपा की मेयर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर कुशवाह ने शनिवार को कलक्ट्रेट, दीवानी और सदर तहसील में जनसंपर्क कर अधिवक्ताओं से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता हमारे परिवार के सदस्य हैं। उनकी समस्या हमारी समस्या है। सभी के आशीर्वाद से सदन में पहुंचने पर शहर की सूरत बदलने का काम किया जाएगा। कलक्ट्रेट में अधिवक्ता अशोक चौबे, रवि चौबे, हरीश बत्रा, चौधरी धर्मवीर ङ्क्षसह, सदर तहसील में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल बहादुर राजपूत, राजीव उपाध्याय, श्याम सुंदर शर्मा, दीवानी में हेमेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

नए वोटर्स को बताईं सरकार उपलब्धियां

आगरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर की ओर से शनिवार को संजय प्लेस स्थित अवध बैंक्वट हॉल में युवा नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पहली बार वोटर बने युवाओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। युवाओं को विकास और उन्नति के पथ पर चलने वाली भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो। एसपी सिंह बघेल, भाजपा मेयर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, राजकुमार गुप्ता, गौरव राजावत आदि मौजूद रहे।