आगरा : कोरोना काल में दो माह की बंदी के बाद खुले ताजमहल को देखने का क्रेज पर्यटकों में बरकरार है। गुरुवार को ताजमहल देखने 2378 पर्यटक पहुंचे। इनमें 106 बच्चे शामिल थे। बुधवार को 1919 पर्यटकों ने ताजमहल निहारा था। आगरा किला देखने पहुंचे 317 पर्यटकों में आठ विदेशी शामिल रहे। गुरुवार को आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और मरियम टाम्ब में बुधवार की अपेक्षा पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ, जबकि सिकंदरा, मेहताब बाग, एत्माद्दौला व रामबाग में पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई।

स्मारकों पर पर्यटकों की तुलनात्मक स्थिति

स्मारक, बुधवार, गुरुवार

ताजमहल, 1919, 2378

आगरा किला, 221, 317

फतेहपुर सीकरी, 75, 85

सिकंदरा, 151, 137

मेहताब बाग, 59, 35

एत्माद्दौला, 30, 25

रामबाग, 45, 30

मरियम टाम्ब, 19, 23