आगरा। आगरा में कोरोनावायरस का संक्रमण अब लगातार फैल रहा है। आम से खास लोगों में कोरोनावायरस का संक्रमण मिल रहा है। नगर निगम के अभियंता के बाद सोमवार को आगरा डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिशासी अभियंता में भी संक्रमण मिला है। सोमवार को 33 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ अब कुल संक्रमितों की संख्या 2136 हो गई है। वहीं 23 कोरोना पेशेंट्स को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। ताजनगरी में अब तक 1717 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब तक 101 संक्रमितों की जान जा चुकी है, अब 318 एक्टिव पेशेंट्स का इलाज चल रहा है। जिले में 134 एक्टिव कंटेनमेंट जोन हो गये हैं। अब तक 68149 सैंपल लिये जा चुके हैं।

सोमवार को 39 साल के आरएस बाग दयालबाग निवासी व्यक्ति, 13 साल के निर्भय नगर निवासी बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हो गई। 57 साल के नगर निगम वजीरपुरा निवासी, दया नगर राजपुर चुंगी के रहने वाले 66 और 57 साल के व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है। 48 साल नगरिया निवासी, 65 साल इरादत नगर निवासी, 67 साल छीपीटोला निवासी बुजुर्ग, 66 साल के मंशा देवी मंदिर राजा की मंडी निवासी बजुर्ग में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही 41 साल की बालाजी नगर कमला नगर निवासी व्यक्ति, 30 साल के कालिंदी विहार निवासी युवक, कावेरी विहार शमसाबाद निवासी 90 साल के बुजुर्ग, 65 साल के दयालबाग निवासी बुजुर्ग, 57 साल के नगला पदी निवासी, 50 साल के ताजगंज निवासी, 46 साल के हिल अपार्टमेंट ताजगंज निवासी, 18 साल ताजगंज निवासी, में भी संक्रमण मिला है।

सोमवार को 33 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 2136 हो गई है। वहीं 23 पेशेंट्स को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 1717 पेशेंट्स स्वस्थ हो चुके हैं। अब जिले में 318 एक्टिव केस हैं।

-प्रभु एन। सिंह, जिलाधिकारी आगरा