विश्व पर्यटन दिवस पर स्मारकों में अधिक पहुंचे पर्यटक
- सर्वर ठप नहीं होता तो और बढ़ सकती थी संख्या
आगरा : विश्व पर्यटन दिवस पर रविवार को स्मारकों में अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचे। रविवार को 3512 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया, जिनमें 20 विदेशी पर्यटक (सार्क देशों का एक नागरिक) शामिल थे। लॉकडाउन के बाद 21 सितंबर को खोले गए ताजमहल में एक दिन में आने वाले पर्यटकों की यह संख्या सर्वाधिक है। सर्वर, अगर ठप नहीं हुआ होता तो यह संख्या और बढ़ सकती थी।
वीकेंड पर आए टूरिस्ट्स
ताजमहल खुलने पर आगरा में वीकेंड टूरिज्म शुरू होने की उम्मीद पर्यटन उद्यमियों ने जताई थी। पहले ही वीकेंड में यह नजर भी आया। शनिवार को जहां ताजमहल पर 3079 पर्यटक पहुंचे थे, वहीं रविवार को यह संख्या बढ़कर 3512 हो गई। आगरा किला पर रविवार को 743 पर्यटक आए, जो स्मारक खुलने के बाद एक दिन में सर्वाधिक है।
ताजमहल पर अब तक पर्यटकों की स्थिति
दिन, पर्यटक
सोमवार, 1235
मंगलवार, 1707
बुधवार, 1927
गुरुवार, 1735
शुक्रवार, साप्ताहिक बंदी
शनिवार, 3079
रविवार, 3512
रविवार को ताजमहल पर पर्यटकों की स्थिति
भारतीय, 3107
विदेशी, 19
सार्क, 1
भारतीय बच्चे, 385
अन्य स्मारकों पर पर्यटकों की स्थिति
स्मारक, शनिवार, रविवार
आगरा किला, 535, 743
फतेहपुर सीकरी, 150, 294
सिकंदरा, 150, 248
एत्माद्दौला, 79, 119
मेहताब बाग, 87, 224
रामबाग, 26, 152
मरियम टॉम्ब, 23, 17