आगरा(ब्यूरो)। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शनिवार को सर्कि ट हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनसीईआरटी द्वारा इतिहास के पाठ्यक्रम में मुगलों से जुड़े इतिहास को हटाने व मुगल काल में आगरा के महत्व से जुड़े सवाल का जबाव देते हुए यह बात कही।

इसलिए शिवाजी म्यूजियम में हो रही देरी
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आगरा में निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम में प्राचीन से लेकर वर्तमान तक का आगरा दिखाई देगा। सरकार इसके संचालन की प्रक्रिया पर विचार कर रही है, जिससे प्रोजेक्ट में विलंब हो रहा है। ङ्क्षहदू राष्ट्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता ङ्क्षहदू राष्ट्र नहीं, राष्ट्रवाद की बात करते हैं। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज द्वारा रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किए जाने को भाजपा नेताओं से प्रयास करने का आह्वान किए जाने पर उन्होंने कहा कि रामभद्राचार्य जी महाराज ने संत की दृष्टि से यह बात कही है। भाजपा इस पर राजनीतिक दृष्टि से विचार करेगी। श्रीराम और रामचरितमानस पर उठ रहे विवादों पर उन्होंने कहा कि श्रीराम सभी के आदर्श हैं। उन पर वही सवाल उठा रहे हैं, जिन्हें रस, छंद, अलंकार का ज्ञान नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाल विकास, महिला एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष गिर्राज ङ्क्षसह कुशवाह आदि मौजूद रहे।

दो वर्ष में घर-घर पहुंचेगा गंगाजल
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि बुंदू कटरा, गोपालपुरा, मधुनगर और निकटवर्ती क्षेत्रों के लिए अमृत योजना-2.0 में बुंदू कटरा जोन के लिए 264.32 करोड़ रुपए की योजना का वर्चुअली शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं। दो वर्ष में काम पूरा हो जाएगा और घर-घर गंगाजल पहुंचेगा। बुंदू कटरा जोन के 2.72 लाख लोगों के लिए 80 एमएलडी गंगाजल प्रतिदिन उपलब्ध होगा। ताज ट्रेपेजियम जोन से योजना के लिए अनुमति प्राप्त कर ली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वह कृतज्ञ हैं, जिन्होंने शहर के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों के घरों तक पेयजल उपलब्ध कराने को योजना स्वीकृत की।