- जिला प्रशासन ने किया आदेश, अन्य स्मारकों में कोई सीमा तय नहीं

-ताजमहल के लिए की गई व्यवस्था बढ़ाएगी परेशोनी

आगरा: जिला प्रशासन ने ताजमहल के लिए एक बार में अधिकतम सीमा 650 पर्यटकों की तय कर दी है। इसमें बच्चे भी शामिल रहेंगे। अन्य स्मारकों के लिए कोई सीमा तय नहीं की गई है। ताजमहल के लिए तय की गई सीमा को व्यवहारिक नहीं माना जा रहा है। स्मारक में 650 पर्यटक होते ही अन्य को प्रवेश से रोक दिया जाएगा, जिससे पर्यटकों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

जिला प्रशासन ने तय की लिमिट

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने स्मारकों को खोलने का आदेश सोमवार को किया था। पर्यटकों की संख्या तय करने का अधिकार राज्य सरकार व जिला प्रशासन को सौंपा था। जिला प्रशासन ने मंगलवार को ताजमहल में एक समय में अधिकतम 650 पर्यटकों की लिमिट तय कर दी। अन्य स्मारकों में पर्यटकों की संख्या कम रहती है, इसलिए उनमें पर्यटकों की कोई संख्या तय नहीं की गई है। ताजमहल के लिए की गई व्यवस्था को पर्यटन संस्थाओं द्वारा अव्यवहारिक और परेशानी बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

तीन घंटे के लिए वैलिड है टिकट

ताजमहल की टिकट तीन घंटे के लिए वैलिड है। यह अवधि टिकट पर ¨प्रट होती है। इस अवधि से पूर्व एएसआई किसी भी पर्यटक को ताजमहल से बाहर जाने के लिए नहीं कह सकता है।

टिकट बु¨कग कैसे रोकेंगे?

एएसआई का टिकट बु¨कग का साफ्टवेयर पूरे देश के लिए एकसमान है। पिछले वर्ष स्मारकों में लागू कै¨पग के अनुसार टिकट बुक होने के बाद और टिकट बुक नहीं होती थीं। अब टिकट बु¨कग पर कोई पाबंदी नहीं होने से पर्यटक टिकट बुक कराकर यहां आ जाएंगे और प्रवेश नहीं मिलने पर हंगामे की स्थिति बनेगी।

466 फोटोग्राफर करते हैं ताजमहल में काम

ताजमहल में एएसआई के लाइसेंसधारक 466 फोटोग्राफर काम करते हैं। पिछले वर्ष स्मारक खुलने पर एएसआई ने उन्हें चार ग्रुपों में बांटते हुए काम के स्लॉट तय कर दिए थे। करीब छह घंटे की अवधि के एक स्लॉट में 116 फोटोग्राफर स्मारक में काम करते हैं। पर्यटकों के साथ गाइड भी आते हैं। एएसआई स्टाफ, फोटोग्राफर व गाइड को पर्यटकों में शामिल नहीं किया जाएगा।

आसान नहीं होगा व्यवस्था करना

ताजमहल में हैड टू हैड प्रवेश और निकास करने वाले पर्यटकों के आंकड़े जानने की कोई व्यवस्था नहीं है। स्मारक में पूर्वी व पश्चिमी गेटों से पर्यटकों का प्रवेश व निकास होता है, जबकि दक्षिणी गेट से केवल निकास होता है। एएसआई को पर्यटकों को गिनना होगा। स्मारक में 650 पर्यटकों के प्रवेश के बाद अन्य पर्यटकों को प्रवेश से रोकना होगा। उन्हें तभी प्रवेश मिल सकेगा, जब कुछ पर्यटक स्मारक देखने के बाद बाहर आ जाएंगे। ऐसा करना एएसआई के लिए आसान नहीं होगा।

परिवार के साथ आए पर्यटकों का क्या होगा?

एप्रूव्ड टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुद्दीन ने बताया कि ताजमहल देखने पर्यटक परिवार के साथ आते हैं। किसी परिवार में पांच सदस्य हुए और ताजमहल से दो ही पर्यटक बाहर निकलकर आए तो परिवार के सभी सदस्यों को स्मारक में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। या तो दो सदस्य प्रवेश पा सकेंगे या फिर उन्हें तीन और पर्यटकों के स्मारक से बाहर आने का इंतजार करना होगा। यह व्यवस्था व्यवहारिक नहीं है।

आज से ताजमहल समेत सभी स्मारकों को खोला जा रहा है। ताज पर एक बार में 650 टूरिस्ट ही एंट्री कर पाएंगे। ताजमहल पर शुरुआती दिनों के लिए यह व्यवस्था की गई है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर और वीकेंड में इस लिमिट को बढ़ाया जाएगा।

-प्रभु एन सिंह, डीएम, आगरा