आगरा(ब्यूरो)। जिस तरह कचरा फेंकने में आगरा के लोगों की आदत पहले की अपेक्षा बदली है। उसी तरह ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने में भी आगरा के लोगों की आदत सुधरी है। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर के हर चौराहे पर 1200 कैमरे लगाए गए हैं, वहीं, ट्रैफिक पुलिस भी रूल्स फॉलो नहीं करने साल 2022 में एक दिन में लगभग 2000 वाहन चालक प्रतिदिन चालान काटते थे, लेकिन साल 2023 में एक हजार से 1500 वाहन चालक ही रूल्स ब्रेक कर रहे हैं।

दूसरों को भी करवा रहे रूल्स फॉलो
ट्रैफिक पुलिस की ओर से हर महीने ट्रैफिक रूल्स का पालन कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, शहर और देहात के साथ सार्वजनिक स्थान, स्कूल और कॉलेज में ट्रैफिक रूल्स का पालन करने की सीख दी जा रही है। इसका असर अब चालान की संख्या देख नजर आने लगा है। वाहन चलाने वाले अब ट्रैफिक रूल्स को फॉलो कर रहे हैं, वहीं दूसरों को भी इसका पालन कराने के लिए बोल रहे हैं।

पिछले साल की तुलना में कम चालान
पिछले साल हेलमेट लगाने में पीछे व ट्रिपलिंग, सीट बेल्ट लगाने नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने रेड लाइन जंप करने में लाखों रुपए का जुर्माना वसूला गया था। जिसमें वर्ष 2022 के अक्टूबर के महीने में ट्रैफिक रूल्स को लेकर तीन लाख अस्सी हजार वाहन चालकों द्वारा रूल्स ब्रेक किए गए हैं। वहीं साल 2023 में साठ लाख से अधिक है।

स्कूल, कॉलेज में भी अब नो ट्रिपलिंग
शहर के बड़े स्कूल और कॉलेजों के पास स्टूडेंट्स ट्र्रिपलिंग के साथ बिना हेलमेट के नजर आते थे, लेकिन अब स्थिति में काफी सुधार है। आगरा में सौ से अधिक इंटर कॉलेज, सैकड़़ों की संख्या में महाविद्यालय है। ट्रैफिक डाटा के अनुसार एमजी रोड, हाईवे पर सबसे अधिक चालान किए गए हैं। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक ओर पुलिस वाहन चालकों को ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने के लिए अवेयर किया तो दूसरी ओर नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान भी किए। इसका असर अब ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों में नजर आने लगा है।

साल 2022 में चालान की स्थिति
-बाइकर्स के किए गए चालान
2 लाख, 43 हजार
-फोर व्हीकल के किए चालान
1,23000


साल 2023 में चालान की स्थिति
- बाइकर्स के किए गए चालान
2 लाख, 1112 हजार
-फोर व्हीकल के किए चालान
96023

पब्लिक अवेयर हो रही है, सड़क सुरक्षा सप्ताह का असर अब नजर आने लगा है। रोड सेफ्टी में सभी के लिए है। इसके बाद भी जो लोग ट्रैफिक रूल्स को ब्रेक कर रहे हैं, उनका चालान कर, जुर्माना वसूला जा रहा है।
अरुण चंद, ट्रैफिक एसपी

ट्रैफिक रूल्स का पालन करना और दूसरों से कराना हमारी जिम्मेदारी है। इससे हम खुद के साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकेंगे।
राजेश मगरानी

शहर में बाइक सवार ट्रैफिक रूल्स को फॉलो नहीं करते, लेकिन अब एमजी रोड पर अधिकतर वाहन चालक रूल्स का पालन कर रहे हैं।
मोनू वर्मा

ट्रैफिक को बेहतर करने की जिम्मेदारी जिले के हर व्यक्ति की है। हर आम और खास को ट्रैफिक रूल्स का पालन करना होगा, तभी हम स्मार्ट बनेंगे।
गौरव शर्मा

स्कूल और कॉलेजों के बाहर छात्र ट्रिपलिंग व नो पार्किंग में वाहन खड़े करना, लेकिन अब स्थिति में सुधार है। अगर हर व्यक्ति ट्रैफिक का पालन करे तो ये एक अच्छा मैसेज होगा।
सिद्धार्थ यादव