हॉट सीट बन गई थी
फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र से सिटिंग एमपी राजकुमार चाहर की उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही यहां राजनीतिक घटनाक्रम रोमांचक हो गया था। फतेहपुरसीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने उम्मीदवारी का विरोध करते हुए बेटे डॉ। रामेश्वर सिंह को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारा। सात मई को वोटिंग के दौरान जिस तरह वोटिंग परसेंट पिछली बार से कम रहा, उससे इस सीट पर जीत-हार के आंकड़े की चर्चा और गरमा गई। अब हर किसी को चार जून का इंतजार था। मंगलवार को सुबह आठ बजे काउंटिंग के शुरू होने के साथ ही जैसे ही पहले राउंड के आंकड़े सामने आए, उससे साफ हो गया कि इस बार मुकाबला एकतरफा नहीं है। जबकि वर्ष 2019 के मुकाबले में राजकुमार चाहर ने 6.67 लाख वोट हासिल करते हुए 4.95 लाख वोट से जीत दर्ज की थी।

इस तरह बनाई बढ़त
पहले राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी के खाते में 13799 वोट थे, तो कांग्रेस-सपा कैंडिडेट रामनाथ सिंह सिकरवार 13603 वोट मिले। शुरुआत में लीड लेने वाले भाजपा कैंडिडेट दूसरे राउंड में ही पिछड़ गए। दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा को 27245 तो सपा-कांग्रेस के खाते में 29445 वोट थे। इसके बाद सपा-कांग्रेस कैंडिडेट की लीड जारी रही। सातवें राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा के खाते में 102172 वोट थे, तो रामनाथ सिंह सिकरवार 103584 वोट के साथ लीड कर रहे थे। आठवें राउंड से तस्वीर एकबार फिर बदली। अब तक पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद 119465 के साथ लीड कर रहे थे, तो 115920 वोट के साथ रामनाथ सिंह सिकरवार दूसरे नंबर पर खिसक चुके थे। आठवें राउंड के साथ बढ़त बनाने का भाजपा का जो दौर शुरु हुआ, वह आखिरी तक जारी रहा। काउंटिंग पूरी होने तक 32वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी आगे रहे। आखिरी में 40 हजार से अधिक वोट से जीत दर्ज की। दूसरे नंबर सपा-कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिंह सिकरवार रहे।
---------
हाथी की रही सुस्त चाल, रामेश्वर नहीं छोड़ पाए छाप
फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र की सीट पर हाथी की चाल सुस्त रही। बसपा कैंडिडेट रामनिवास शर्मा काउंटिंग शुरू होने के साथ तीसरे स्थान पर रहे। काउंटिंग पूरी होने तक वह 120055 वोट के साथ तीसरे सबसे अधिक वोट हासिल करने वाले उम्मीदवार बने। वहीं भाजपा उम्मीदवार का विरोध करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे डॉ। रामेश्वर सिंह को 48293 वोट हासिल हुए।


वर्ष 2019 में नतीजे

राजकुमार चाहर, भाजपा, 6.67 लाख
राजबब्बर, कांग्रेस, 1.72 लाख
श्रीभगवान शर्मा, बसपा, 1.68 लाख

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र
वर्ष, वोटिंग परसेंट
- 2009, 51.56
- 2014, 61.34
- 2019, 60.26
- 2024, 57.22


-------
कैंडिडेट, पार्टी का नाम, सिंबल, वोट
- राजकुमार चाहर, भाजपा, कमल, 442158
- रामनाथ ङ्क्षसह सिकरवार, कांग्रेस, हाथ,400004
- राम निवास शर्मा, बसपा, हाथी,120055
- गिर्राज ङ्क्षसह धाकरे, प्राउटिस्ट ब्लाक इंडिया, बांसुरी,1555
- वेद प्रकाश, राष्ट्रीय जनसंचार दल, बैटरी चार्ज,1030
- संगीता तोमर, भारतीय मजदूर जनता पार्टी, गन्ना किसान,1417
- होतम ङ्क्षसह, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी, हाकी और बाल,1797
- कल्लन कुमार, निर्दलीय, पानी का जहाज, 3458
- डॉ। रामेश्वर ङ्क्षसह, निर्दलीय, चारपाई, 48293
- नोटा, 7756
-----------

सीकरी लोकसभा सीट की स्थिति
- 17.98 लाख मतदाता हैं फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर
- 9.72 लाख पुरुष, 8.26 लाख महिला, 51 थर्ड जेंडर मतदाता
- 10.28 लाख ने मतदान किया.5.74 लाख पुरुष, 4.54 लाख महिला, चार थर्ड जेंडर मतदाता
- 57.19 प्रतिशत मतदान हुआ, 55.01 प्रतिशत पुरुषों, 55.01 प्रतिशत महिलाओं और 7.84 प्रतिशत थर्ड जेंडर
- 4 थर्ड जेंडर ने किया वोट