आगरा (इंटरनेट डेस्‍क)। Agra Lok Sabha Chunav Result 2024 News Updates: यूपी का आगरा शहर ताजमहल और पेठा के लिए देश और दुनिया बहुत फेमस है। आगरा में लेदर के जूते का का बेहतरीन स्‍तर का कारोबार होता है। आजादी से लेकर आपातकाल तक यहां कांग्रेस का एकक्षत्र राज रहा। इस लोकसभा क्षेत्र में 5 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें आगरा छावनी, आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, एतमादपुर और जलेसर शामिल हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सत्यपाल सिंह बघेल (भाजपा)ने बहुजन समाज पार्टी के मनोज कुमार सोनी को 2,11,546 वोटों से हराया था। क्‍या आगरा में भाजपा की जीत का सिलसिला 2024 में भी यूं ही जारी रहेगा, या फिर कुछ नया बदलाव देखने को मिल रहा है, देखें आगरा इेलक्‍शन रिजल्‍ट की पल-पल की अपडेट। आगरा में बीजेपी के एस पी सिंह बघेल की जीत लगभग तय है, उन्‍होंने सपा के सुरेश चंद्र कर्दम को 231831 मतों से पीछे छोड़ दिया है।

आगरा सीट पर 7 मई को हुआ मतदान अब आ रहा परिणाम
आगरा में लोकसभा चुनाव की वोटिंग तीसरे फेज में 7 मई को हुई थी। अब लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 के सीट वाइज रुझान 4 जून मंगलवार को सुबह 8 बजे से आने शुरु हो रहे हैं। आगरा लोकसभा सीट पर पिछले कई चुनावों से भाजपा का लगातार कब्‍जा रहा है। मतगणना से आने वाले इलेक्शन रिजल्‍ट के ताजा आंकड़े हम लगातार आपके साथ शेयर कर रहे हैं। तो अपनी लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम देखते रहिए inextlive के साथ।

आगरा लोकसभा सीट पर किस प्रत्‍याशी को मिले कितने वोट और कौन बढ़ रहा जीत की ओर, पढ़ें:

क्रम संख्‍या आगरा लोकसभा प्रत्‍याशी और पार्टी मिले वोटों की संख्‍या
1 सत्यपाल सिंह बघेल (बीजेपी)
541723 (+ 231831)
2 पूजा अमरोही (बसपा) 160875 ( -380848)
3 सुरेश चंद्र कर्दम (सपा)
309892 ( -231831)