सीएम को भेंट किया गदा
सूरसदन में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ, कार्यक्रम अध्यक्ष होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ। आरएस पारीक, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो। एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ। धर्मपाल सिंह, डॉ। जीएस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह आदि ने संयुक्त रूप से भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन और आगरा लोकसभा प्रत्याशी प्रो। एसपी सिंह बघेल ने सीएम को गदा भेंट कर और अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की ओर वंदे मातरम सॉन्ग प्रस्तुत किया गया।

कैंडिडेट्स ढंूढऩे से नहीं मिल रहे
भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्बोधन के साथ सीएम योगी ने आगरा को ऐतिहासिक और पौराणिक धरा बताते हुए प्रबुद्धजन सम्मेलन में आए लोगों का आभार व्यक्त किया। पूरे देश के अंदर लोकसभा चुनाव का माहौल है। यह ऐसा पहला चुनाव है, जिसमें पूरव से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण, देश के चारों ओर मोदी की गारंटी की चर्चा हो रही है। युवा, किसान, मजदूर, महिला और समाज का हर वर्ग प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 10 वर्षों में विकास से जुड़ा है। उन्होंने कहा यह ऐसा पहला चुनाव है, जिसमें विपक्षी दलों को सिर्फ प्रदेश में नहीं बल्कि पूरे देश में प्रत्याशी ढूंढऩे से भी नहीं मिल पा रहे हैं। आज प्रदेश और देश की जनता बदलते भारत को देख रही है। मुख्यमंत्री ने कहा इसका उदाहरण है कि जब हम योग दिवस मनाते हैं तो विश्व भर के 190 देश योग से जुड़कर भारत की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता से जुड़ते हैं। प्रदेश में ऐतिहासिक कुंभ का सफल आयोजन विश्व के कई देशों को जोड़ता है। आज विश्व भर में भारत के प्रति लोगों की धारणा बदल रही है।

अब सुरक्षा के लिए यूपी करते हैं याद
सीएम ने कहा कि देश के साथ उत्तर प्रदेश भी बदल रहा है। अब लोग सुरक्षा के लिए यूपी को याद करते हैं। उत्तर प्रदेश में बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। आगरा में मेट्रो चलेगी किसी ने सोचा नहीं होगा। आज आगरा में मेट्रो का काम सबसे तेजी से हो रहा है। समय से 9 महीने पहले आगरा के फस्र्ट फेज में मेट्रो दौड़ रही है। ताजनगरी में सिविल एयरपोर्ट के लिए हमने सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी। किसी ने सोचा नहीं होगा कि आगरा से कई राज्यों के लिए हवाई सुविधा मिलेगी।

हर बूथ पर 370 वोट अधिक डलवाएं
सीएम ने कहा कि आज कश्मीर से आतंकवाद खत्म हो गया है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म हुई है। अब आप सब लोगों को हर बूथ पर 370 वोट ज्यादा डलवाने हैं। उन्होंने कहा मुझे भानु महाजन ने बताया कि बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख की सूची तैयार होकर वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।

इन्होंने भी किया सम्मेलन को संबोधित
सूरसदन सभागार में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो। एसपी सिंह बघेल ने कहा कि यह चुनाव भारत को विकसित राष्ट्र के साथ सुपर पॉवर बनाने के लिए है। सम्मेलन को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ। धर्मपाल सिंह, डॉ। जीएस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे, हेमलता दिवाकर कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी सुनील टंडन ने भी संबोधित किया।

इनकी रही सहभागिता
लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सुनील टंडन, संयोजक टीएन अग्रवाल, पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया, राकेश गर्ग, लोकसभा सह प्रभारी डॉ। यादवेंद्र शर्मा, मनोज गर्ग, हेमंत भोजवानी, रश्मि धाकड़, जितेंद्र दिवाकर, राजकुमार अग्रवाल, रविकांत गर्ग, अवनीश गुप्ता, प्रभात चतुर्वेदी, विजय चौरसिया, मधु शर्मा, वीरेंद्र अग्रवाल, दिगंबर सिंह धाकरे, महेश शर्मा, मुनेंद्र जादौन, अशोक पिपल, बॉबी लाले, सुनील करमचंदानी, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित आदि मौजूद रहे।