जनता को उठाना पड़ता है नुकसान

मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्थिर सरकार होने पर केवल सत्ता में रहने वाले दलों का ही भला होता है। जनता को नुकसान उठाना पड़ता है। स्थिरता का यह पैमाना है कि इससे आर्थिक समृद्धि, खुशहाली के साथ विकास का माडल खड़ा होता है। अटल बिहारी वाजपेयी ने विकास की जो आधारशिला रखी थी, उसे पूर्ववर्ती सरकारों ने बिगाडऩे का काम किया, लेकिन मिटा नहीं सकीं। वर्ष 2017 में जब उप्र में भाजपा सत्ता में आई थी, तब प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था में छठे स्थान पर था। आज दूसरे स्थान पर है। यह ईश्वर की कृपा, अटल बिहारी वाजपेयी के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से ही संभव हुआ है। प्रदेश में खुशहाली लाने का काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि डबल इंजन की सरकार में उप्र देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनेगा।

---------------------

राजनीतिक दलों का नाम लिए बगैर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजनीतिक दलों का नाम लिए बगैर उन पर निशाना सााधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार से पूर्व प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं थी। कारोबारी असुरक्षित थे। नौजवानों के लिए रोजगार नहीं था। किसान परेशान थे। भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ।