घर-घर दिख जाएंगे पेट डॉग्स
शहर में आपको हर दो-तीन घर छोड़कर पेट डॉग्स देखने को मिल जाएंगे। कई घर तो ऐसे हैं, जिनमें एक से अधिक पेट डॉग्स हैं। लेकिन इनके ओनर इन पेट डॉग्स का रजिस्ट्रेशन नगर निगम में नहीं कराते। इसके चलते वह न सिर्फ मुश्किल में पड़ सकते हैं, बल्कि नगर निगम की ओर से पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लग सकता है।


पेट एनिमल के रजिस्ट्रेशन के फायदे

1. ओनरशिप होती है तय
अगर कोई पेट एनिमल चोरी हो जाता है तो ओनर कैसे ये प्रूफ कर सकेगा कि उसके पास पेट एनिमल था, जो चोरी हो गया है। नगर निगम में कराया गया रजिस्ट्रेशन ऐसे समय में ओनर के लिए मददगार साबित होता है। इससे वह अपनी ओनरशिप साबित कर सकता है।

2. रैबीज का खतरा होगा खत्म
अगर नगर निगम में पेट एनिमल का रजिस्ट्रेशन कराया जाता है तो उसके लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य है। वैक्सीनेशन भी डॉक्टर से कराना होता है। ऐसे में रैबीज का खतरा नहीं रहता। पेट एनिमल में वैक्सीनेशन न सिर्फ ओनर को बल्कि आसपास रहने वालों को भी सेफ करता है।

3. शहर में फैसिलिटी के लिए हो सकेगी प्लानिंग
नगर निगम शहर में पेट एनिमल के लिए किसी भी तरह का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कराता है तो रजिस्ट्रेशन के नंबर प्लानिंग में मददगार साबित होते हैं। अगर यह नहीं पता होगा कि कितने पेट एनिमल हैं तो शहर में इनके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर की प्लानिंग कैसे हो सकेगी?

4. ब्रीड की हो सकेगी मॉनिटरिंग
पेट एनिमल की कई बार क्रॉस ब्रीड करा दी जाती है। रजिस्ट्रेशन से पेट एनिमल की ब्रीड की प्रॉपर मॉनिटरिंग हो सकेगी।

कहां और कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन
कोई भी पेट एनिमल अगर नगर निगम की सीमा में है, तो उसका रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इसका रजिस्ट्रेशन नगर निगम स्थित पशु कल्याण अधिकारी के कार्यालय में कराया जा सकता है। इसमें डॉग के साथ कैट, खरगोश आदि के रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपए फीस देने होती है। अगर पेट विदेशी नस्ल का है तो रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपए देनी होती है। रजिस्ट्रेशन एक वर्ष के लिए वैलिड होता है। इसकाएनुअली रिन्यू कराना होता है।

56 पेट डॉग्स का अब तक हुआ रजिस्ट्रेशन
25200 रुपए नगर निगम में जमा हुई फीस
100 रुपए देसी नस्ल के लिए पेट एनिमल के लिए रजिस्ट्रेशन फीस
500 रुपए विदेशी नस्ल के लिए पेट एनिमल के लिए रजिस्ट्रेशन फीस
5000 रुपए का जुर्माना लग सकता है रजिस्ट्रेशन न कराने पर

सिर्फ डॉग्स का नहीं कैट, खरगोश का भी रजिस्ट्रेशन
सिर्फ पेट डॉग्स का नहीं, बल्कि कैट, खरगोश समेत अन्य छोटे पेट एनिमल का भी रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इसे भी नगर निगम स्थित पशु कल्याण अधिकारी के कार्यालय में कराया जा सकता है।

जल्द ही घर बैठे भी करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
पेट एनिमल के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा अभी ऑफलाइन ही अवेलेबल है। अवेयरनेस की कमी और रजिस्ट्रेशन के लिए दफ्तर तक दौड़ लगाना भी रजिस्ट्रेशन की कमी के पीछे वजह है। ऐसे में इस अव्यवस्था को जल्द दूर किया जा रहा है। नगर निगम अधिकारियों की मानें तो पेट एनिमल के रजिस्ट्रेशन की फैसिलिटी को जल्द ही ऑनलाइन भी किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के मेरा आगरा एप पर इसकी फैसिलिटी मिलेगी। एप के जरिए लोग घर बैठे ही अपने पेट एनिमल का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।


पेट एनिमल का रजिस्ट्रेशन नगर निगम में कराना आवश्यक है। जल्द ही इस फैसिलिटी को ऑनलाइन भी किया जाएगा।
अंकित खंडेलवाल, नगरायुक्त, नगर निगम

पेट एनिमल के रजिस्ट्रेशन कराने के कई फायदे हैं। जिनके पास भी पेट एनिमल है, वह रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। जिससे वह किसी भी तरह की मुश्किल से बच सकें।
डॉ। अजय कुमार सिंह, पशु कल्याण अधिकारी, नगर निगम