बारिश ने कर दी उमस
शुक्रवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। लेकिन दोपहर में बादलों और सूरज के बीच आंख-मिचौली शुरू हो गई। शाम चार बजे के बाद मौसम ने करवट ली। तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। कुछ मिनटों तक बारिश होने के बाद आसमान साफ हो गया। धूप निकल आई। इससे उमस पैदा हो गई। छांव में भी लोगों का पसीना निकलता रहा। मैक्सिमम टेम्प्रेचर 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मिनिमम टेम्प्रेचर से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

दिन से ज्यादा रात गर्म
इस समय दिन से ज्यादा रात गर्म हैं। मौसम विभाग के आंकड़े तो कुछ इसी ओर इशारा कर रहे हैं। मैक्सिमम टेम्प्रेचर में जहां सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई तो मिनिमम टेम्प्रेचर 32.7 दर्ज किया, जो नॉर्मल टेम्प्रेचर 5.6 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। इसके चलते लोगों की रात करवट बदलते हुए कटी।


मैक्सिमम टेम्प्रेचर 43.5 डिग्री सेल्सियस

मिनिमम टेम्प्रेचर 32.7 डिग्री सेल्सियस

---------------

गंगाजल की बूंद तक नहीं मिली, आज से मिल सकती है राहत

- पालड़ा से आपूर्ति बाधित होने के अधिकांश क्षेत्र में हुई मुश्किल
- यमुना जल की आपूर्ति भी नहीं हुई पर्याप्त, टैंकर का भी रहा इंतजार

आगरा। बुलंदशहर के निकट अपर गंगा कैनाल में स्थानीय व्यक्ति के नहाते समय डूब जाने के कारण गुरुवार से आगरा को मिलने वाला पानी रोक दिया गया था। इस कारण शुक्रवार सुबह से पूरे शहर को गंगाजल नहीं मिला और लोगों को मुश्किल हुई। जलकल विभाग के टैंकर किसी भी क्षेत्र में नहीं पहुंचे, लोगों ने सबमर्सिबल वाले घरों से पानी लेकर काम चलाया।

शहर को नहीं मिला गंगाजल
सिकंदरा वाटर वक्र्स को 144 एमएलडी गंगाजल और जीवनी मंडी वाटर वक्र्स को 170 एमएलडी गंगाजल मिलता है। इससे पूरे शहर को आपूर्ति होती है। वहीं कुछ क्षेत्र में यमुना जल भी मिक्स होकर जाता है, लेकिन गंगाजल की आपूर्ति नहीं होने के कारण बड़ा संकट खड़ा हो जाता है। सिकंदरा वाटर वक्र्स का एमबीबीआर प्लांट भी पूरी क्षमता से नहीं चला, जिससे यमुना जल से भी लोगों को खासा लाभ नहीं मिला। शाहगंज निवासी विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि जलसंकट के कारण दैनिक कार्य प्रभावित हुआ। टैंकर का इंतजार रहा, लेकिन जलकल विभाग ने उपलब्धता नहीं कराई। खंदारी निवासी अजेंद्र चौहान ने बताया कि पानी नहीं आया, जिससे मुश्किल हुई। आवश्यक कार्य भी बाधित हो गए। आवास विकास निवासी सीमा ङ्क्षसह ने बताया कि गुरुवार शाम से ही आपूर्ति बाधित रही और शुक्रवार को पूरे दिन पानी नहीं मिला। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं गंगाजल नहीं मिल पाने के कारण सिकंदरा, दयालबाग, कमला नगर, विजय नगर, गांधी नगर, आवास विकास के सभी सेक्टर, खंदारी, लोहामंडी, जीवनी मंडी, पुराने शहर में लोगों को पानी नहीं मिल सकेगा। जल निगम के अधिशासी अभियंता एहितशाम ने बताया कि


पालड़ा से पानी मिलना शुरू हो गया है, शनिवार सुबह से सप्लाई शुरू करा दी जाएगी.
एहतिशाम, अधिशासी अभियंता, जल निगम

------------------
पॉवर कट से करवट बदलते कटी रात
आगरा। भीषण गर्मी में बिजली भी धोखा दे रही है। इस समय रात का टेम्प्रेचर रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मिनिमम टेम्प्रेचर 32.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। ऐसे में पॉवर कट होने से लोगों की रात करवट बदलते हुए कट रही है। त्रिवेणी नगर निवासी मुकेश ने बताया कि गुरुवार रात को कई बार पॉवर कट हुई। शुक्रवार को दिन में भी कई बार बिजली गुल हुई। कभी आधे घंटे, कभी एक घंटे तक बिजली कटौती रही। गर्मी में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टोरंट पॉवर के पीआरओ भूपिंदर सिंह ने बताया कि हमारे यहां से कोई प्रॉब्लम नहीं है। 132 केवी ट्रांसमिशन से कोई दिक्कत हो सकती है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली रुला रही है। 132 केवी बाद से सप्लाई एरियाज रोहता, भाहई, ककुआ, कबूलपुर, इटौरा आदि क्षेत्रों की दर्जनों पॉश कॉलोनी में भी बिजली सप्लाई की किल्लत के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे एरियाज में भी जलसंकट भी खड़ा हो गया है।