आगरा (ब्यूरो)। Agra North Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2022 आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के पुरूषोत्तम खण्डेलवाल 153817 वोटों के साथ जीत गये है। बसपा के शब्‍बीर अब्‍बास 41447 वोटों से रनर-अप रहे है। कांग्रेस के विनोद बंसल 5933 वोट मिले। वहीं सपा के ज्ञानेन्द्र को 34403 वोट मिले है। आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र आगरा जिले में आता है। इस जिले में आगरा नॉर्थ के अलावा एत्मादपुर, आगरा केंट, आगरा साउथ, आगरा रूरल, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़ , फतेहाबाद, बह सहित 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां पहले चरण में 10 फरवरी, 2022 को मतदान हुआ था।

Agra North Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Candidates 2022

आगरा नॉर्थ में बीजेपी ने वर्तमान विधायक पर भरोसा न जताते हुए पुरुषोत्तम खंडेलवाल को बीजेपी का उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने विनोद बंसल ,सपा ने ज्ञानेंद्र और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने शब्बीर अब्बास को मुकाबले के लिए मैदान में उतारा था।

Agra North Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2017

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आगरा नॉर्थ से बीजेपी के जगन प्रसाद गर्ग 135120 वोट प्राप्त करके विधायक बने थे। बीएसपी के ज्ञानेंद्र गौतम निकटतम प्रतिद्वंद्वी थे। उन्हें 48800 वोट मिले थे। दोनों प्रत्याशियों की हार का अंतर 86320 वोट था। उस समय यहां 58.37 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 में यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 216600 और महिला मतदाताओं की संख्या 178889 थी। इस विधानसभा में कुल मतदाता 395509 है ा