आगरा में मिनिमम टेंपरेचर 1.9 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेंपरेचर 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-यूरोपियन कंट्रीज में भी लगभग यही रही स्थिति
आगरा। सिटी में सोमवार को शूल सी चुभने वाली सर्दी रही। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हुए। लोग घरों से बाहर तक नहीं निकले। जो लोग बाहर थे, वे दिनभर अलाव के पास बैठे रहे। इंडियन मीटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट के अकॉर्डिग सोमवार को आगरा में मिनिमम टेंपरेचर 1.9 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेंपरेचर 8.8 डिग्री रहा। माना जाता है कि यूरोप की सिटीज में ज्यादा सर्दी पड़ती है, लेकिन सोमवार को आगरा जितना ही टेंपरेचर यूरोप के मेन सिटीज में भी रहा। लंदन में मिनिमम टेंपरेटचर 4 डिग्री सेल्सियस रहा। जर्मनी में मिनिमम टेंपरेचर 3 डिग्री सेल्सियस रहा। बेल्जियम में मिनिमम टेंपरेचर 1 डिग्री सेल्सियस रहा। मतलब आगरा सोमवार को यूरोप-सा ठंडा रहा।
अभी राहत नहीं
शीतलहर से मैदानों में जारी प्रचंड सर्दी का असर अभी जारी रहेगा। सोमवार को सिटी में धुंध छाई रही। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दोपहर होते-होते कोहरा थोड़ा छटा, इससे शहरवासियों को राहत तो मिली। लेकिन धूप के दर्शन नहीं हुए। दोपहर दो बजे भी मौसम का आलम ये था कि मानो शाम के पांच बज रहे हों। शाम होते-होते बर्फीली हवाओं ने मिनिमम टेंपरेचर 1.9 डिग्री सेल्सियस कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार अभी ये सर्दी जारी रहेगी। न्यू ईयर तक हालात लगभग इसी प्रकार के रहेंगे। दो जनवरी को 50 से 80 परसेंट बारिश होने के चांस हैं।
आगरा और यूरोप की मेन सिटीज का सोमवार को टेंपरेचर
मैक्स। मिनि
आगरा 8.8 1.9
लंदन 11 04
स्विटजरलैंड 05 01
जर्मनी 07 03
ब्रसेल्स 10 01
आगरा में मौसम की आगे ये रहेगी स्थिति
मैक्स। मिनी।
मंगलवार 16 08
बुधवार 19 09
गुरुवार 18 12
शुक्रवार 16 10
शनिवार 16 08
रविवार 16 08