-7 नामजद समेत 25 के खिलाफ रिपोर्ट

नौहझील: अनाज मंडी का सर्वे करने के लिए आई व्यापार कर की टीम पर पथराव कर दिया। इस मामले में सहायक आयुक्त व्यापार कर ने सात व्यापारियों को नामजद करते हुए 20-25 अज्ञात व्यापारियों के खिलाफ रविवार को थाना नौहझील में रिपोर्ट कराई है।

बाजना की अनाज मंडी का सर्वे करने के लिए शनिवार को सहायक आयुक्त व्यापार कर अशोक कुमार सरकारी गाड़ी यूपी 85 0316 से गए थे। उनके साथ हमराह गब्बर सिंह, जितेंद्र कुमार, ड्राईवर ओमप्रकाश और सेवक जेल सिंह मीणा भी थे। सर्वे टीम को देखकर जय, कन्हैंया, मनीष, गो¨वंद, भोला, मनोज और सौरव सभी निवासीगण बाजना के अलावा 20-25 अज्ञात व्यापारियों ने पथराव कर दिया। सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। जैसे-तैसे टीम अपनी जान बचाकर मंडी से भागी। इस मामले में सहायक आयुक्त ने सात नामजद व्यापारियों समेत 20-25 अज्ञात व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। व्यापारियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ आरोपी व्यापारियों का कहना है कि व्यापार कर विभाग की टीम से कोई मारपीट नहीं की गई और न ही पथराव किया गया। निर्दोष व्यापारियों को नामजद कराया गया है।