आगरा(ब्यूरो)। इस केस से जुड़ी विवादित टिप्पणी लिखने का उद्देश्य क्या हो सकता है, शहर की फिजा बिगाडऩे की साजिश है? ये जांच का विषय है, हालांकि पुलिस ने इस मामले में संज्ञान में लिया है।

बेरहमी से बदायूं में की दो मासूमों की हत्या
बदायूं में मंगलवार देर रात दिल दहलाने वाली वारदात हुई। दो मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद वहां तनावपूर्ण हालात बन गए हैं। घटना के बाद शहर में आक्रोशित भीड़ ने आगजनी कर दी थी। हालांकि बाद में पुलिस प्रशासन ने हालात काबू में कर लिए थे। घटना के आरोपी एक युवक को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।

इस तरह लिखी गई विवादित टिप्पणी
अब आगरा के एसएन मेडीकल कॉलेज में नेत्र विभाग की दीवार पर चौक से लिखा गया था, हजामत तामिल नीचे लिखा हुआ था 2 नाई अंडर लाइन के नीचे लिखा था तालिबान। यहां से लगभग हजारों लोगों का गुजरना रहता है। हो सकता है ये किसी शरारती तत्व की साजिश हो। लेकिन शहर के बीचोंबीच इस तरह के उन्मादी नारे वो भी चुनावी माहौल में जब आचार संहिता लगी हुई हो। हैरान कर सकते हैं।


एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग की दीवार पर क्या लिखा है और किसने लिखा है, इसकी जांच की जा रही है। मामले को संज्ञान में लिया गया है। इस तरह की हरकत करने वालों पर नजर रखी जा रही है।
अजब सिंह, थाना प्रभारी, एसएन गेट