AGRA: प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक के साथ मंच पर एक युवक पिस्टल के साथ पकड़ा गया। पुलिस महकमे में इससे हड़कंप मच गया। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने हथियार को कब्जे में लिया है। चौधरी मंजीत सिंह स्मृति जनसेवा समिति द्वारा शांती उदय कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मलपुरा में सोमवार को डॉक्टरों और समिति के सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप

प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उनका स्वागत करने के लिए मंच पर लोक गायक महावीर सिंह पहुंचे थे। वे दो बार मंच पर पहुंच चुके थे। बताया गया है कि दूसरी बार जब वे मंच से उतर रहे थे। तभी उन्होंने पिस्टल को सही किया। इसी दौरान एक महिला पुलिस अधिकारी की नजर उन पर पड़ गई। पुलिस विभाग में इससे हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और आयोजन स्थल से बाहर ले गए। पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर लिया। ग्राम पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद आचार संहिता लगी है। इसके बाद भी युवक पिस्टल लेकर मंच तक पहुंच गया। बताया गया है कि युवक ने अपनी मंडली के साथ मंच पर लोकगीत सुनाए थे। डी के अंदर कुर्सियां होने के बाद पुलिस सेआयोजन समिति के पदाधिकारियों की नोकझोंक हुई थी, लेकिन चेकिंग नहीं की गई। यह सवाल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। बताया गया है कि सुरक्षा की दृष्टि से जांच के लिए यहां पर डीएफएमडी भी लगाए गए थे।