आगरा(ब्यूरो) ।ताजनगरी स्थित ग्रीन गैस के मदर स्टेशन पर गैस पाइपलाइन के रखरखाव एवं अनुरक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कंपनी की ओर से पहले ही इंफॉर्म कर दिया गया था। बताया गया था कि 15 दिसंबर को शाम चार बजे से 24 घंटे के लिए गैस आपूर्ति बाधित रहेगी। 16 दिसंबर को शाम चार बजे तक सप्लाई शुरू होनी थी। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि गुरुवार शाम को सप्लाई बंद नहीं की गई थी। इस कारण उन्हें लगा कि सप्लाई सुचारू रहेगी। शुक्रवार सुबह जब उठकर चाय बनाने के लिए किचन में गए तो गैस चालू ही नहीं हुई।

दिनभर रहा इंतजार
निखिल एंक्लेव निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि कंपनी की ओर से जानकारी दी गई थी उसमें शुक्रवार शाम चार बजे तक सप्लाई सुचारू रखने की बात कही गई थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रात 12 बजे तक भी सप्लाई शुरू नहीं हो सकी थी। ताजनगरी फेज-2 निवासी मधुमिता ने बताया कि गैस बंद होने से न तो घर पर ब्रेकाफस्ट बना और न ही लंच और डिनर। मजबूरन बाजार से खाना मंगाना पड़ा। देररात तक भी सप्लाई शुरू नहीं हो पाई थी।


गैस पाइपलाइन के रखरखाव एवं अनुरक्षण कार्य के लिए गैस सप्लाई बंद की गई थी। इस दौरान करीब 5 हजार घरों में गैस सप्लाई बाधित रही। शुक्रवार देररात सप्लाई सुचारू कर दी गई।
विनीत भारद्वाज, मीडिया को-ऑर्डिनेटर, ग्रीन गैस


पंचवटी पाश्र्वनाथ कॉलोनी के अलावा आसपास की आधा दर्जन कॉलोनियों में सुबह से ही गैस की आपूर्ति ठप है। कॉलोनी में करीब 3 हजार लोग रहते हैं। सुबह सभी चाय के लिए तरस गए। इसी तरह अन्य कॉलोनियों में करीब 50 हजार घरों में गैस आपूर्ति ठप है। सुबह दूध और सब्जी विक्रेताओं बेरंग लौटना पड़ा।
श्याम भोजवानी, पाश्र्वनाथ पंचवटी कॉलोनी

सुबह से ही गैस की सप्लाई बंद है। रात तक गैस की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। इसके चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह ब्रेकफास्ट के समय सबसे अधिक परेशानी हुई।
प्रीति

कंपनी की ओर से गुरुवार शाम से सप्लाई बंद करने को कहा गया था। लेकिन सप्लाई चालू थी। ऐसा लगा कि सप्लाई बंद नहीं होगी। शुक्रवार सुबह जागे तो गैस की सप्लाई बंद थी। अचानक से इस तरह गैस बंद करना ठीक नहीं है। बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुधा शर्मा

इन क्षेत्रों में रही परेशानी
- ताजनगरी फेज-2
- वैभव नगर
- शंकरग्रीन
- तोरा
- कलाल खेरिया
- एडीए हाईट्स
- फतेहाबाद रोड
- पाश्र्वनाथ पंचवटी
- पुष्पांजलि क्लाउड वैली
- गुलमोहर डायनामिक
- फतेहाबाद रोड
- आरके पुरम
- गणपति वल्र्ड
- शमसाबाद रोड
- मारुति फॉरेस्ट
- इंदिरापुरम
- कौलक्खा
- कावेरी विहार
- कहरई
- नालंदा टाउन
- नीति बाग
- नेहरू एंक्लेव
- मारुति सिटी
- रोहता
- ग्वालियर रोड
- डायमंड सिटी
- हंस गोपेश्वर धाम
- इटौरा
- नैनाना जाट
- न्यू सुरक्षा विहार
- सुरक्षा विहार
- सरस्वती विहार
- चावली
- मधु नगर
- डिफेंस कॉलोनी
- डिफेंस एस्टेट
- बरौली अहीर
- कृष्णा टाउन
- जयपुरिया सनराइज
- ईदगाह


लॉयर्स कालोनी क्षेत्र में तीन दिन नहीं आएगा पानी
आगरा। लॉयर्स कालोनी स्थित पानी की टंकी की मरम्मत के चलते आज से 19 दिसंबर तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। जलकल सचिव एसके श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 10 बजे से मरम्मत कार्य आरंभ किया जाएगा जो तीन दिन चलेगा। लॉयर्स कालोनी, नगला पदी, सरन नगर, तुलसी विहार, कबीर नगर में इस दौरान गंगाजल की सीधे आपूर्ति की जाएगी। इससे पानी का प्रेशर कम रह सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि पानी की सप्लाई नहीं होगी।