- विदाई के समय ससुर ने दहेज में मांगे दो लाख

- बारातियों की हुई जमकर पिटाई

agra@inext.co.in

AGRA। शादी के बाद जब दुल्हन की विदाई का समय आया, तो दूल्हे के पिता ने दहेज में लाखों का मांग कर दी। मामला बढ़ा तो लड़की और लड़के पक्ष में मारपीट भी हुई। लोगों ने मामले को सुलझाया, लेकिन आखिरी वक्त में दुल्हन ने लालची दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।

निकाह के बाद हंगामा

थाना एत्मादउदौला के नगला देवजीत निवासी शौकत पुत्र असलम की शादी टेड़ी बगिया से तय हुई थी। सैटरडे शाम को असलम बेटे की बारात को लेकर पहुंचा। सबकुछ ठीक चल रहा था। निकाह की रस्म भी पूरी हो गई। बाराती दावत खाकर वापस लौटने लगे थे। इसी बीच दूल्हे के पिता ने कह दिया कि सामान ब्रांडेड और दो लाख रुपये कैश चाहिए। उसकी बात सुनकर लड़की वाले सन्न रह गए। दोनों तरफ से विवाद झगड़े में बदल गया। लड़की वालों ने बारातियों की धुनाई कर दी।

दूल्हे संग नहीं जाऊंगी

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। दोनों पक्षों के सभ्रांत लोगों ने सुलह कराने की कोशिश की, तो दुल्हन ने निकाह होने के बाद भी दुल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। मॉर्निग में बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। वहीं दूल्हे के पिता ने थाने में एप्लीकेशन दी है कि उसने किसी तरह का दहेज नहीं मांगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।