300 में से 206 केंद्र हैं क्रिटिकल

क्रिटिकल केंद्रों की हकीकत जानने में जुटी पुलिस

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर होने जा रहे उप चुनाव में फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा भी शामिल है। यहां 300 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें से 206 केन्द्र क्रिटिकल की श्रेणी में हैं, जिन्हें लेकर पुलिस भी परेशान है। पुलिस क्रिटिकल बूथों को सामान्य बनने की तैयारी में जुट गई है।

तीन नंबर को होना है चुनाव

टूंडला विधानसभा में तीन नवंबर को उप चुनाव के लिए मतदान होने हैं। इसके लिए पुलिस महकमा सुरक्षा व्यवस्था में जुट गया है। विधानसभा में क्रिटिकल मतदान केन्द्र अधिक होने के कारण पुलिस अधिकारियों की नींद भी उड़ी हुई है। यही कारण है कि यहां कभी आईजी आगरा ए सतीश गणेश, तो कभी एसएसपी सचिंद्र पटेल समेत आला पुलिस फोर्स लगातार भ्रमण कर रहा है। पुलिस क्रिटिकल क्यों है इसकी वजह जानने में जुटी है। इसके लिए बूथ वाइज पुलिस कíमयों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां चुनाव के दौरान हिंसा हुई है या फिर होने की आशंका है वहां अधिक फोर्स लगाया जाएगा। सीओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं। मतदान शांति पूर्ण तरीके से कराना ही प्राथमिकता में रहेगा।

कुल वोटर 3,60,425

महिला मतदाता 1,66,965

पुरूष मतदाता 1,93,444

थर्ड जेंडर 16

कुल क्रिटिकल केन्द्र

टूंडला 58 मतदान केन्द्र 40 क्रिटिकल

नगला सिंघी 39 मतदान केन्द्र 33 क्रिटिकल

नारखी 137 मतदान केन्द्र 84 क्रिटिकल

पचोखरा 53 मतदान केन्द्र 39 क्रिटिकल

थाना उत्तर 4 मतदान केन्द्र 3 क्रिटिकल

थाना रामगढ़ 7 मतदान केन्द्र 5 क्रिटिकल

थाना मटसेना 2 मतदान केन्द्र 2 क्रिटिकल

कुल मतदान केन्द्र 300

206 क्रिटिकल

कुल बूथ 558