आगरा (ब्यूरो)। सीएम बटेश्वर में कई योजनाओं की भी घोषणा कर सकते हैं। साथ ही 14 करोड़ रुपए की तीन योजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं। इसमें संस्कृति भवन का निर्माण, पार्क और लाइब्रेरी शामिल है। मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर 3.20 बजे हेलिकॉप्टर से बटेश्वर पहुंचेंगे। 3.30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। 4.35 बजे हेलिकॉप्टर से खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। पांच बजे यहां से राजकीय वायुयान से गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे।

बनी रोड, चला सफाई अभियान :
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने बटेश्वर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया। रोड का निर्माण किया गया जबकि कई उप रोड की मरम्मत की गई। कार्यक्रम स्थल के आसपास पानी का छिड़काव कराया गया।