दो स्थानों पर रैली को किया संबोधित

रविवार को रक्षामंत्री ने जनपद की दोनों लोकसभा क्षेत्रों में रैली को संबोधित किया। आगरा लोकसभा क्षेत्र की रैली जीआईसी ग्राउंड में आयोजित की गई जबकि इससे पूर्व भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत कागौराल के किदवई इंटर कालेज में फतेहपुर सीकरी लोकसभा की जनसभा को संबोधित किया। जीआईसी मैदान से रक्षामंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। विश्वस्तरीय मंचों से जब भारत कुछ कहता है तो उसे गंभीरता से लिया जाता है। पीएम ने देश को आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाया है। वर्ष 2014 से पहले अर्थव्यवस्था में 11वें स्थान पर रहा देश वर्तमान में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। आजादी के 100 वर्ष बाद 2047 तक देश की अर्थव्यवस्था टॉप थ्री में शामिल होगी। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पा रही रहे लाभार्थियों से हाथ उठवाकर उन्होंने समर्थन लिया।

आतंकियों को दिया मुंह तोड़ जबाव

उरी में पाकिस्तान ने कायराना हरकत की थी, हमारे जवान शहीद हुए थे। उसकी सीमा के अंदर घुसकर आतंकवाद का सफाया किया था। विश्व को भी संदेश दिया था कि अब भारत सीमा के इस पार ही नहीं उस पार भी मारने में सक्षम है। संक्रमण काल में पीएम ने वैज्ञानिकों का हौंसला बढ़ाया। भारत में कोविड वैक्सीन का निर्माण हुआ और 120 देशों को मुहैया कराई गई। भारत की हैसिएत इतना बढ़ी है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को भी साढ़े चार घंटे तक रोका गया और 27 हजार भारतीय छात्र स्वेदश लाए गए। गांव, गरीब, किसान हर वर्ग के लिए काम हो रहा है। निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिक हो जाने पर कुछ लोग बेच भी रहे हैं। रक्षामंत्री ने जनता से पूछा कि आपने कल्पना की थी कि कोई पीएम गरीब महिलाओं की इज्जत के लिए घर-घर शौचालय निर्माण कराएगा। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया है। कानून व्यवस्था बेहतर होने पर ही किसी राज्य का विकास हो सकता है।

विपक्ष कर रहा ठगबंधन

जीआईसी मैदान पर रक्षामंत्री के संबोधन से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि संकल्प पत्र के वादे सरकार पूरा कर रही है। विपक्ष ठगबंधन में जुटा है, जबकि सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है। बृजक्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने सभी के मोबाइल नंबर 9090902024 पर नंबर डायल कर कॉल कराई। उन्होंने बताया कि आपके कॉल के बाद आपका समर्थन आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिल जाएगा। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो। एसपी ङ्क्षसह बघेल, प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद थे। वहीं काागरौल में हुई रैली में फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, प्रदेश प्रभारी संजीव चौरसिया आदि मौजूद थे।