- केके नगर में डॉक्टर के घर से लूट का मामला, सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश

- कोरोना कफ्र्यू होने के बाद भी बदमाशों को नहीं मिली कहीं पुलिस की चे¨कग

आगरा। सिकंदरा के केके नगर में डॉक्टर के घर लूट करने के बाद बदमाश हाईवे से होकर फिरोजाबाद की ओर भागे थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पुलिस को इसके सुराग मिले हैं। फिरोजाबाद का गैंग होने की आशंका जताई जा रही है। यह गैंग कौन सा है, इसकी अभी तक कोई जानकारी पुलिस नहीं कर सकी है। डॉक्टर के घर से लूटी गई बाइक भी बरामद नहीं हुई है।

परिवार को बनाया था बंधक

फिरोजाबाद के खैरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ। रजनीकांत शर्मा के प्लाट को खरीदने के बहाने सोमवार को घर पहुंचे चार बदमाशों ने डॉक्टर और परिजन को बंधक बना लूटपाट की थी। बदमाश घर से सात लाख रुपए, दो लाख से अधिक के गहने, लैपटॉप, बाइक, घडि़यां और सात मोबाइल लूट ले गए थे। पुलिस की चार टीम बदमाशों की तलाश में लगी हैं।

पुलिस की सक्रिया पर सवाल

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए कॉलोनी और आसपास के 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं। एक फुटेज में बदमाश पैदल आते नजर आए हैं। यह कॉलोनी के अंदर का रास्ता है। कोठी में लूटपाट करने के बाद तीन बदमाश पहले बाहर निकले। एक डॉक्टर की बाइक लेकर बाहर आया। कुछ दूरी पर जाकर चारों बाइक पर बैठ हाईवे की ओर गए हैं। हाईवे से भगवान टॉकीज और रामबाग होते हुए फिरोजाबाद की ओर चले गए। इससे पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहा है।

जगह-जगह चेकिंग का दावा

कोरोना कफ्र्यू में जगह-जगह चे¨कग हो रही है। घटना के बाद भी पुलिस को अलर्ट किया गया था। बावजूद इसके बदमाश आसानी से शहर से बाहर निकल गए। फिरोजाबाद का गैंग होने की आशंका पर एक टीम को आसपास के जिलों में भी भेजा गया है। यह डॉक्टर के परिवार द्वारा बताई गई हुलिया के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास करेगी। आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग अभी देखी जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में चेहरा साफ नहीं

कॉलोनी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में बदमाश नजर आए हैं। इनमें से एक बदमाश अन्य बदमाशों से काफी पतला है। उसका चेहरा साफ नहीं है। हालांकि उसके आसपास के ही होने की आशंका है। ऐसे में पुलिस घरों से फरार युवकों के बारे में पड़ताल कर रही है।

परिचित भी हो सकता है शामिल

डॉक्टर ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि केके नगर की पास की कॉलोनी में उनका 50 गज का प्लाट है। इसको बेचने के लिए कई लोगों से बात की थी। कुछ लोग आ भी रहे थे। वह घर में बुलाते थे। बदमाश भी इसे खरीदने के बहाने ही घुसे थे। ऐसे में उनके तार किसी परिचित से जुड़े हो सकते हैं।

दहशत में परिवार, नहीं खाया खाना

घर में लूट की वारदात से डॉक्टर रजनीकांत का परिवार दहशत में है। डॉ। रजनीकांत ने बताया कि परिवार में महिलाएं बुरी तरह डरी हुई हैं। जिसके चलते सोमवार शाम को किसी ने खाना तक नहीं खाया है, पीडि़त परिवार को बदमाशों का डर सता रहा है। मंगलवार को सीओ दीक्षा सिंह परिवार से मिलने पहुंची, जहां उन्होंने पीडि़त परिवार को भरोसा दिलाया कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

वर्जन

केके नगर लूट के मामले में सात टीमें वर्क कर रही हैं। सभी को टास्क दिए गए हैं। कई स्थानों पर दबिश दी गई हैं। दर्जनों लोगों से पूछताछ की गई है। लूट की घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।

बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी