आगरा(ब्यूरो)। चमकदार प्लास्टिक बॉल, क्रिसमस ट्री, झालर, रंगबिरंगे बल्ब, सेंटा हैंङ्क्षगग वायर, स्टार अवेलेबल हैं। सभी आइटम क्रिसमस ट्री को सजाने में प्रयोग किए जाते हैं। इसके साथ ही क्रिसमस पर गिफ्ट देने के लिए लोगों को टेडी बियर भी खूब भा रहे हैं। किनारी बाजार के गिफ्ट व्यापारी राजेंद्र सिंघल ने बताया कि टेडी बियर की इस क्रिसमस पर खूब डिमांड है। 150 रुपए से लेकर तीन हजार तक का टेडी वियर अवेलेबल है। मिड रेंज को खासा पसंद किया जा रहा है।

स्टार भी किया जा रहा पसंद
रेड स्टार की डिमांड बाजार में है। यह 150 रुपए से लेकर के 4100 रुपए तक मार्केट में उपलब्ध है। खासियत यह है इसे कई सारे चमकदार बॉल, रंगबिरंगे बोज, पान्सीरिया फूल, चेरीज आदि आकर्षक वस्तुओं से मिलाकर बनाया गया है। इससे घरों की सजावट के दौरान मुख्य द्वार पर लगाते है। मार्केट मे कई तरह के सेंटा है। इस क्रिसमस पर मुंबई का डांङ्क्षसग सेंटा खास है। यह सेंटा बिजली या बैटरी सेल से चलता है। हाथ में ट्रंपेंट लिए सेंटा अपनी गानों की धुन पर नाच लोगों का मनोरंजन करेगा। मार्केट मे डांङ्क्षसग का दाम तीन हजार रुपए से 10 हजार तक हैं।

क्रिसमस ट्री 50 से लेकर 10 हजार रुपए तक
मार्केट में हर तरह और हर दाम के क्रिसमस ट्री मौजूद हैं। मार्केट में 50 रुपए से इसकी रेंज शुरू हो जाती है। गिफ्ट विक्रेता रामजनक ने बताया कि इस बार क्रिसमस ट्री की कई वैरायटी अवेलेबल हैं। इनकी डेकोरेशन और साइज बढऩे के साथ ही क्रिसमस ट्री के दाम बढ़ते जाते हैं। एक क्रिसमस ट्री इस तरह डिजाइन किया गया है कि उसमें लगे आर्टिशिफियल फ्लॉवर बटन ऑन करते ही खिल जाते हैं। मार्केट में स्टैंड वाले क्रिसमस ट्री भी हैं। इसे जगह और जरूरत के हिसाब से लोग सेट कर सकते है। इसके अलावा बिजली से चलने वाले क्रिसमस ट्री भी हैं, जो रंगबिरंगी लाइटों से सजे हैं।

इस बार क्रिसमस पर टेडी बियर की भी खासा डिमांड है। 150 से लेकर तीन हजार तक के आकर्षक टेडी बियर हमारे यहां अवेलेबल हैं, जिन्हें कस्टमर काफी पसंद भी कर रहे हैं।
राजेंद्र सिंघल, व्यापारी, किनारी बाजार


क्रिसमस पर कई तरह के प्रोडक्ट्स आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनमें क्रिसमस ट्री खास है। जिसकी रेंज हमारे यहां करीब 400 रुपए से शुरू हो जाती है। क्रिसमस ट्री की कस्टमर के बीच में खासा डिमांड है।
रामजनक, आर्चीज गैलरी

क्रिसमस को लेकर उत्साह के साथ तैयारियां जारी हैं। घरों को सजाया जा रहा है। बच्चे भी अपनी तैयारी करने में लगे हैं। कोई सेंटा क्लाज की ड्रेस खरीद रहा है तो किसी ने क्रिसमस ट्री खरीदा है।
ग्लोरिया सिलवेरा

क्रिसमस का हमेशा इंतजार रहता है। इस बार क्रिसमस को खास बनाने का प्रयास किया जा रहा है। घर पर तो सजावट हो ही रही है। इसके साथ ही घर को डेकोरेटेड करने के लिए बाजार से शॉपिंग भी की जा रही है।
नैंसी शॉ

क्रिसमस को लेकर गिरिजाघरों और घरों में तैयारियां जारी हैं। क्रिसमस सिर्फ क्रिश्चियन सोसाइटी का ही नहीं, बल्कि सर्वधर्म का त्योहार है। मेरी अपील है कि सभी सभी धर्म के लोग इस त्योहार को मनाएं।
डेनिस सिल्वेरा, अध्यक्ष, क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी