बच्चों की देखभाल को रखी थी किशोरी
घटना शाम करीब पौने सात बजे की है। पुलिस के अनुसार, नगला बूढ़ी निवासी जूता कारीगर गोङ्क्षवद की पुत्री सलोनी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 610 में रहने वाली 62 वर्षीय सिमी आनंद के यहां काम करती थी। उनकी बेटी और दामाद पंजाब में नौकरी करते हैं। पुत्री के दोनों बच्चे सिमी के पास रहते हैं। बड़ा बेटा 10 और छोटा दो वर्ष का है। सिमी के पति अजय आनंद का निधन हो चुका है। सिमी ने अपनी देखभाल के लिए कविता को रखा हुआ है।

किशोरी ने छलांग लगाने को काटा था जाल
प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि बालकनी में जाल लगा हुआ था। इससे कोई बच्चा रेङ्क्षलग पर चढऩे से गिर न जाए। किशोरी ने जाल काटकर छलांग लगाई। उसके माता-पिता वैष्णो देवी दर्शन को गए हुए हैं। यहां पर अभी उसकी बहन और जीजा हैं। मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। सिमी के यहां काम करने वाली नौकरानी कविता ने पुलिस को बताया कि किशोरी शाम को गुस्से में थी। उसने अपना मोबाइल ईंट से तोड़ दिया था।

ब्लैकमेलर की तलाश में जुटी पुलिस
रंगजी हाईट््स अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 610 में रहने वाली सिमी आनंद के यहां बच्चों की देखभाल करने वाली किशोरी ने गुरुवार की शाम को बालकनी से छलांग लगा दी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। वह चार बहनों में छोटी थी। बड़ी दो बहनें शादीशुदा हैं। किशोरी के जीजा ने बताया कि एक युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा था। युवक कौन था, किशोरी ने परिजनों को इसके बारे में नहीं बताया। सिमी आनंद के यहां काम करने वाली दूसरी नौकरानी कविता से पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी मिली।

अक्सर रहती थी किशोरी मोबाइल पर व्यस्त
परिजनों ने बताया कि किशोरी को वृद्धा ने करीब दो महीने पहले अपने यहां रखा था। उनके धेवतों की देखभाल के लिए वह फ्लैट पर ही रहती थी। कुछ सप्ताह से मोबाइल पर अधिक व्यस्त रहने लगी थी। जिसकी शिकायत वृद्धा ने उसकी बड़ी बहन से की थी। गुरुवार की दोपहर बहन ने किशोरी ने काफी देर बात की थी। उसे मोबाइल में अधिक व्यस्त न रहने और काम पर ध्यान देने की कहा था। बहन से बातचीत के दौरान किशोरी का व्यवहार सामान्य था। किशोरी के माता-पिता घटना सूचना मिलने के बाद आगरा के लिए चल दिए हैं। उनके शुक्रवार की सुबह तक आने का अनुमान है। जीजा ने बताया कि अभिभावक ही आगे की कार्रवाई तय करेंगे।



किशोरी ने अपना मोबाइल ईंट मारकर तोड़ दिया था। पुलिस उसके मोबाइल की वाट््सएप चैट, इंस्टाग्राम और फेसबुक का डाटा रिकवर करने का प्रयास कर रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि सोशल मीडिया के माध्यम से किन लोगों के संपर्क में थी।
विकास कुमार, डिप्टी पुलिस कमिश्नर