- ताजगंज के विभव नगर स्थित केनरा बैंक में लगी आग

आगरा। मंगलवार को शहर से लेकर देहात तक तकरीबन आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर आग ने तबाई मचाई। फायर बिग्रेड कंट्रेाल रूम में आग लगने की सूचना सुबह से देर शाम तक मिलती है। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाडि़यां दौड़ती रहीं।

यहां हुई आग लगने की घटनाएं

दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली गेट स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। दमकल पहुंच गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। शाम पांच बते ताजगंज के विभव नगर स्थित केनरा बैंक में लग गई। बैंक में ऊपरी इलाके में रिहायश थी। इससे अफरा-तफरी मच गई। इस बारे में मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दमकलकर्मियों की तत्परता से बैंक के लॉकर व करेंसी को सुरक्षित बचा लिया गया। इसके अलावा एत्माद्उद्दौला के हनुमान नगर में एक गत्ता फैक्ट्री में आग लग गई। फायर बिग्रेड की गाडि़यां भी काम में नहीं आईं। उसका वॉल्व खराब था। इसके बाद लोगों ने सबमर्सिबल से पानी डालकर आग पर काबू पाया। इधर, मंटोला के डलाबघर में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दोपहर सवा दो बजे फतेहपुरसीकरी के उंदैरा गांव में गेंहू की फसल में आग लग गई। लड़ामदा गांव में फसल में आग लगने से फसल खाक हो गई। संजय प्लेस स्थित एलआईसी बिल्डिंग में आग लगने की सूचना पर दमकल की गाडि़या दौड़ गई। बासौनी थाना क्षेत्र में गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई।