आगरा(ब्यूरो)। फतेहपुर सीकरी. थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जाजऊं में दुल्हन के आने की खुशी में महिलाएं गीत संगीत का प्रोग्राम कर नाच गा रही थी। वहीं एक और गैस के चूल्हे पर नाश्ता तैयार किया जा रहा था। उसी दौरान गैस सिलेंडर के नोजल लीक होने के चलते सिलेंडर में भयानक आग लग गई, आग लगने से शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई। गैस सिलेंडर की भयानक आग से 5 महिलाएं व दो ग्रामीण बुरी तरह से झुलस गए।

घटना सोमवार सुबह 11 बजे की

जिन्हें उपचार के लिए आगरा व भरतपुर के हॉस्पिटल्स भेजा गया है। घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है। ग्राम जाजजू निवासी नौरंगीलाल पटेल के लड़के मदन सिंह की बारात आगरा की ग्राम श्यामो में गई थी, सुबह दुल्हन को लेकर बारात वापस गांव लौट रही थी इसी खुशी में घर की महिलाएं रिश्तेदारों के साथ गीत संगीत बज रहा था। वहीं एक और गैस सिलेंडर से नाश्ता तैयार किया जा रहा था। तभी गैस सिलेंडर का नोजल यकायक लीक हो गया। और सिलेंडर में भीषण आग लग गई। शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई। आग से घर की महिला राजकुमारी, ममता देवी, प्रेमवती, कल्लू देवी, बबीता गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं गांव के प्रेम सिंह पटेल व गोपाल सिंह महिलाओं को बचाने के चलते आग से झुलस गए। जिन्हें ग्रामीणों ने उपचार के लिए भरतपुर और आगरा हॉस्पिटल भेजा है ।