आगरा(ब्यूरो)। मध्य प्रदेश सीमा में चंबल नदी किनारे पैंटून पुल की रंगाई पुताई समेत मरम्मत कार्य को बीते दिनों वन विभाग कर्मचारियों ने रुकवा दिया था। किसी तरह पुल का कार्य शुरू किया गया और पुल को जल्द बनने के लिए पीडी ठेकेदार द्वारा 10 नए पीपे पर भी मांगे गए। धीरे-धीरे चंबल नदी घाट पर पैंटून पुल अपना आकार लेने लगा था।

रुकवा दिया काम

मरम्मत कार्य चल रहा था ठेकेदार के मुताबिक दीपावली से पहले ही पुल को चालू किए जाने का प्रयास जारी था। मगर पुल बनने में अब उत्तर प्रदेश वन विभाग रोड़ा बन गया है। अनुमति न होने के कारण शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सीमा में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कार्य को रूकवा दिया गया। पुल का मरम्मत कार्य रुकने से अब और समय लग सकता है। अनुमति आने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस कारण उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश दोनों सीमा के लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। पुल निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ठेकेदार की ओर से शुक्रवार को 10 नए पीपे पर और दर्जन भर से अधिक नए गार्डर मंगाए गए थे ताकि दीपावली से पहले पुल को चालू किया जाए और बटेश्वर मेला पर बटेश्वर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। मगर वन विभाग रोड़ा बन गया है जिसके चलते लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


कार्य नहीं रोका गया है। वन विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग का सशक्त रेवेन्यू जमा होता है उसके कागजात मांगे गए हैं बातचीत की गई है। पुल बनने के लिए पीडब्ल्यूडी कर्मचारी ठेकेदारों से कागजात उपस्थित करने के लिए कहा गया है। पुल कर रुकवाने का कोई मामला नहीं है।
-उदयवीर सिसोदिया, रेंजर चंबल सेंचुरी, बाह