(देवदत्त)
आगरा(ब्यूरो)। अब रविवार को जी-20 मेहमान विश्व की सबसे खूबसूरत स्मारक और प्यार के प्रतीक ताजमहल का दीदार करेंगे। यहां पर मेहमानों को ताजमहल तो दिखाया ही जाएगा। इसके साथ में उन्हें इतने साल से बरकरार ताजमहल की चमक का राज भी बताया जाएगा।

बिछाया जाएगा रेड कार्पेट
आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया(एएसआई) के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ। राजकुमार पटेल ने बताया कि जी-20 मेहमानों के लिए ताजमहल में स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया जा रहा है। ताजमहल में भी वीवीआईपी पूर्वी गेट पर विदेशी मेहमानों का जोशीला स्वागत करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। डेलिगेट्स में आए मेहमानों का रोली तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। उन्हें पुष्प गुच्छ दिए जाएंगे। डेलिगेट्स कितने बजे तक आएंगे अभी यह तय नहीं हुआ है। लेकिन आम पर्यटकों के लिए ताजमहल पश्चिमी गेट से पूरे दिन खुलेगा। तीन बजे के करीब उन्हें टिकट लेने में परेशानी हो सकती है।

वर्कशॉप कराई जाएगी विजिट
डॉ। पटेल ने बताया कि डेलिगेट्स को ताजमहल विजिट कराया जाएगा। इस दौरान डेलिगेट्स ताज के बारे में जो जानकारी पूछेंगे। उसका जवाब दिया जाएगा। इसके साथ ही ताजमहल को कैसे मेंटेन किया जाता है। इस बारे में भी उन्हें जानकारी दी जाएगी। इसके लिए हमने एक वर्कशॉप तैयार की है। इसमें डेलिगेट्स को बताया जाएगा कि ताजमहल को किस तरह से बनाया गया। उसका डिजाइन कैसे डिजाइन हुआ। इसके साथ ही इस वर्कशॉप में ताजमहल के सरंक्षण के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसमें ताजमहल के मेंटीनेंस और मैनजमेंट के बारे में बताया जाएगा। समय मिला तो उन्हें दिखाया जाएगा कि कैसे पत्थरों पर इनले वर्क किया जाता है। कैसे पत्थरों को रिपेयर किया जाता है। इस दौरान ताजमहल पर किए जाने वाले मडपैक के बारे में भी बताया जाएगा।


चुनौतियों को बारे में बताया जाएगा
डॉ। पटेल ने बताया कि ताजमहल एक आईकॉनिक साइट है। भारत को दुनिया में ताजमहल की वजह से अलग पहचान मिली है। विदेशी मेहमानों की ताजमहल विजिट में उन्हें इतिहास, उसकी पच्चीकारी समेत अन्य जानकारी शेयर की जाएगी। इसके साथ ही ताजमहल के रखरखाव में क्या क्या चैलेंज आते हैं। कौन कौन से इश्यू सामने आते हैं। विदेशी मेहमानों को यह सब बताया जाएगा।

जी-20 डेलिगेट्स रविवार को ताजमहल विजिट करेंगे। यहां पर उन्हें ताजमहल के सरंक्षण के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। उन्हें वर्कशॉप विजिट कराने की भी योजना है।
- डॉ। राजकुमार पटेल, अधीक्षण पुरातत्वविद, एएसआई सर्किल आगरा