फिरोजाबाद (टूंडला)(ब्यूरो)। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं। आईजी आगरा परिक्षेत्र ने घटनास्थल का जायजा लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई थी। शुक्रवार दोपहर तीन बजे 16 वर्षीय छात्रा भागवत कथा सुनने गई थी। शाम पांच बजे तक वह घर वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन रात तक कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह छह बजे गांव का सोनू शिशुपाल के खेत से पशुओं के लिए चरी (हरा चारा) काटने के लिए गया था। उसने छात्रा का अद्र्धनग्न हालत में शव पड़ा देखा तो चीख निकल गई। उसने शनि देव मंदिर पर बैठे लोगों को जानकारी दी। छात्रा का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। वहां महिलाओं और पुरुषों की भीड़ एकत्रित हो गई। छात्रा के मुंह से झाग निकल रहे थे।


एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र, सीओ अनिवेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने ङ्क्षफगर ङ्क्षप्रट एक्सपर्ट के साथ ही डाग स्क्वायड की टीम को भी बुला लिया। दोपहर 12.30 बजे आईजी आगरा परिक्षेत्र दीपक कुमार भी वहां पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों के साथ परिजनों से भी जानकारी ली। भाजपा के सदर ब्लाक प्रमुख डॉ। लक्ष्मी नरायण यादव और सपा के पूर्व एमएलसी डॉ। दिलीप यादव भी मौके पर पहुंचे। आईजी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना का पर्दाफाश करने के लिए पांच टीमें गठित की गई है। परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। कुछ अहम सुराग मिले हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

आरोपियों से हुआ था संघर्ष
घटनास्थल को देखने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसका हत्यारे से काफी संघर्ष हुआ। आसपास क्षेत्र में फसल टूटी हुई थी। छात्रा के शरीर पर आंख और दोनों हाथ सहित कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं।

पांच बहन-भाइयों में तीसरे नंबर की थी छात्रा
छात्रा के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन पर तीन पुत्री और दो पुत्र हैं। छात्रा तीसरे नंबर की थी और इस वर्ष यूपी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी।