आगरा(ब्यूरो) । होटल के जनरल मैनेजर विवेक महाजन ने बताया कि इस बर्गर पर सोने की बर्ख का इस्तेमाल किया गया है। जो कि पूरा सोने से बना लगता है। इसको बनाने के लिए देश के फेमस बर्गर चाचू के नाम से प्रसिद्ध शरणदीप सिंह को बुलाया गया। शरनदीप सिंह और होटल के स्टाफ की लगन से 100 किलो का गोल्ड बर्गर तैयार किया गया।

मोटे अनाज का हुआ इस्तेमाल
होटल के जनरल मैनेजर विवेक महाजन ने बताया कि फास्ट फूड खाने से बीमारी होती है, जिसमें बर्गर भी शामिल होता हैं। लेकिन हमने एक बर्गर ऐसा भी बना दिया जिससे बीमारी नहीं बल्कि शरीर को फायदा मिलेगा। इस बर्गर को बनाने के लिए ज्यादातर मोटे अनाज का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा देश के लोग मोटे अनाज का सेवन करें, यह सेहत के लिए अच्छा होता है और किसानों को फायदा होता हैं। हमने ज्यादातर मोटे अनाज से ही 100 किलो का गोल्ड बर्गर बना दिया। इसमें मुख्य रूप से बाजरा, रागी, कंगनी, खीरा, टमाटर के अलावा अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।

सोशल मीडिया पर भी हुई चर्चा
इस गोल्ड बर्गर की सोशल मीडिया पर भी चर्चा हुई। आगराइट्स ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर लिखा। विवेक महाजन ने बताया कि मोटे अनाज से गोल्ड बर्गर बनाने का मुख्य उद्देश्य था कि लोग मोटे अनाज को लेकर जागरूक हों, अपने घर में भी ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज का इस्तेमाल करें। इस बर्गर को बनाने के बाद शहर के सैकड़ों बच्चों को खिलाया गया। बर्गर खाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी।