आगरा। गोल्डन घेवर की कीमत 25,000 रुपए प्रति किलो है। इस घेवर की खासियत ये है कि इसके ऊपर 24 कैरेट सोने का वर्क लगाया गया है। इस गोल्डन घेवर को शाह मार्केट के पास ब्रज रसायन मिष्ठान भंडार ने बनाया है। धनी परिवारों की महिलाएं अपने भाइयों को राखी के पर्व पर इम्युनिटी बूस्टर देने के लिए अभी से इस खास घेवर का ऑर्डर दे रही हैं।

इम्युनिटी बूस्ट कर रहा घेवर
ब्रज रसायन मिष्ठान भंडार के ओनर तुषार गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल के बाद लोगों को इम्युनिटी बूस्टर के रूप में कुछ नया स्वाद देने के लिए यह गोल्डन घेवर बनाया गया है। इसमें पिस्ता, बादाम, पीनट्स, अखरोट के साथ कई ड्राई फ्र ट्स का मिश्रण है। इसके बाद ऊपर से आइसक्रीम फ्लेवर की मलाई है। उन्होंने बताया कि मलाई के ऊपर घेवर पर 24 कैरेट सोने का वर्क चढ़ाया गया है। इसके बाद सबसे ऊपर बीबी शेफान लगाया गया है। हमारे यहां कई महिलाओं ने अब तक एडवांस ऑर्डर दे दिया है। 12 किलो गोल्डन घेवर बिक चुका है। महंगा होने कारण हम इसे ऑर्डर पर ही बना रहे हैं। यह कई दिन तक खराब नहीं होगा।

बाजार को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
बाजार में कई तरह का घेवर अवेलेबल है। बाजार में यह 300 रुपए प्रति किलोग्राम से शुरू है। देशी घी का घेवर 600 रुपए प्रति किलोग्राम से शुरू है। कोविड के बाद इस बार सावन के त्योहारों में बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के मिठाई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिशिर भगत ने बताया कि इस बाद तीज और रक्षाबंधन के बाजार में तेजी देखी जा रही है। फिलहाल अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। त्योहार नजदीक आने पर यह और अच्छा हो सकता है।


बाजार में घेवर के भाव
सादा घेवर- 300 रुपए किलो
देशी घी घेवर- 600 रुपए किलो
केसरिया घेवर-700 रुपए किलो
केसरिया मलाई घेवर- 700 रुपए किलो
चॉकलेट घेवर- 800 रुपए किलो
स्ट्रबेरी घेवर- 800 रुपए किलो
सादा घेवर शुगर फ्र - 800 रुपए किलो
केसरिया घेवर शुगर फ्र - 900 रुपए किलो
गोल्डन घेवर- 25 हजार रुपए किलो
---------------------


गोल्डन घेवर में 24 कैरेट का वर्क लगा हुआ है। इसके ऊपर से मलाई लगी है। यह इम्युनिटी को बूस्ट करता है। इसके साथ ही कई और इम्युनिटी को बूस्ट करने वाले घेवर भी हैैं।
- तुषार गुप्ता, ओनर ब्रज रसायनम

तीज और रक्षाबंधन का बाजार इस बार ठीक है। कोविड के कारण बीते दो साल से बाजार ठंडा था। लेकिन अबकी बार ठीक रिस्पॉन्स मिल रहा है।
- शिशिर भगत,प्रेसिडेंट, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल मिठाई प्रकोष्ठ