आगरा। कार्यक्रम में चीफ गेस्ट डॉ। भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी की वीसी प्रो। आशू रानी रहीं। उन्होंने कहा कि आरोग्य फाउंडेशन के कार्य की सराहन करते हुए यूनिवर्सिटी में औषधि गार्डन बनाने की बात कही। संस्था के राष्ट्रीय मार्गदर्शक डॉ। मुकुल भाटिया ने वन औषधियों को संजीवनी बताया।

आरोग्य प्रकल्प के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ। शम्मी कालरा, श्रीहरि सत्संग समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक डॉ। सूर्य प्रकाश, फाउंडेशन के केंद्रीय सचिव सतीश गुप्ता ने प्रशिक्षण के गुणवत्ता बढ़ाने हेतु प्रशिक्षकों से आग्रह किया।

अधिवेशन आयोजन समिति के अध्यक्ष पूरन डावर ने इस प्रकल्प से वर्ष 2030 तक एक लाख गावों को जोडऩे का आह्वान किया। एकल आरोग्य प्रकल्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ। आरएन मेहता, आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया गुजरात प्रकल्प के अध्यक्ष जीतू भाई पटेल, आरोग्य फाउंडेशन ऑफ अमेरिका के अध्यक्ष डॉ। राकेश गुप्ता, डॉ। मुकुल भाटिया, डॉ। वाणी अहलुवालिया, आगरा प्रकल्प के अध्यक्ष मुरारी लाल फतेहपुरिया ने प्रकल्प की गति विधियों पर प्रकाश डाला।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान रामदेव शर्मा, मुकेश चंद्र शर्मा, डॉ। सूर्य प्रकाश, डॉ। हरीशानन्द, डॉ। डीपी गोयल, उड़ीसा के डॉ। टीएन सत्पथी, कर्नाटका की सरिता भंसाली, रांची, झारखंड के डॉ। मृत्युंजय, डॉ। सुषमा गुप्ता, मुंबई के डॉ। महेश संघवी, सुदर्शन सुरेका, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, अविनाश वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन काशी प्रांत प्रमुख अमरेश कुमार ने किया।