फिरोजाबाद /शिकोहाबाद(ब्यूरो)।. हादसे में लोडन वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया, वहां से सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।
मच गई चीख पुकार
मध्य प्रदेश के जिला ङ्क्षभड के गांव भूरे ङ्क्षसह का पुरा बिल्लोरपुर निवासी जय ङ्क्षसह कुशवाहा गुरुवार को अपने परिजन और रिश्तेदारों के साथ मैक्स लोडर द्वारा गोवर्धन की परिक्रमा लगाने गए थे। शनिवार सुबह सभी लोग वापस लौट रहे थे। जय ङ्क्षसह स्वयं वाहन चला रहा था। सुबह सात बजे हाईवे पर धातरी के निकट झपकी आने से मैक्स सामने जा रहे ट्रॉला में जा घुसी। जिससे मैक्स बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। जय ङ्क्षसह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रतन ङ्क्षसह उसकी पत्नी सोनम, मुन्नालाल उसकी पत्नी राममूर्ति, हरिशंकर, मुन्नी देवी, सिया देवी, रेख, प्रियंका, छोटी देवी, मोहन, पातीराम, गुडिय़ा, लक्ष्मी घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। इंस्पेक्टर उदयवीर ङ्क्षसह मलिक ने बताया कि ट्राला चालक शौकीन खान कलई लेकर उड़ीसा जा रहा था। वह ढाबे पर चाय पीने के बाद जैसे ही चला कि तभी पीछे से आ रही मैक्स घुस गई।