-गलन भरी सर्दी में ठिठुरे लोग, रात को चली सर्द हवा

-न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

आगरा। सुबह बारिश के बाद गुरुवार को बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए धूप निकली, गलन भरी सर्दी से तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। सर्दी में लोग ठिठुरते रहे।

सुबह छह बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई, कमला नगर, दयालबाग, बल्केश्वर, रामबाग सहित कई क्षेत्रों में 10 से 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। आठ बजे के बाद रुक रुक कर बारिश होती है। सुबह 10 बजे धूप निकली, कुछ देर बाद ही बादल छा गए। दोपहर में भी कुछ देर के लिए ही धूप निकली। बादल छाए रहने से गलन भरी सर्दी में लोग ठिठुरते रहे, रात को सर्द हवा चलने से सर्दी और बढ़ गए। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 28 डिग्री सेल्सियस से आठ डिग्री सेल्सियस कम 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 15 से 16 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज सुबह छा सकता है कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को सुबह कोहरा छा सकता है, दोपहर में धूप निकलेगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। शनिवार को भी सुबह कोहरा छा सकता है।