आगर(ब्यूरो)। झूलों को लेकर भी लोगों को मानसिकता में बदलाव आया है। अब लोग एडवेंचर के लिए झूले झूलते हैैं। ताज महोत्सव में इस बार एडवेंचर झूले लगे हैैं। आगराइट्स इनका खूब लुत्फ उठा रहे हैैं। इन झूलों को देखकर लग रहा है मानो यहां मिनी डिज्नीलैैंड आ गया है।

जाइंट व्हील से दिख रहा पूरा शिल्पग्राम
शिल्पग्राम में सज रहे ताज महोत्सव में एक ओर झूले सजे हुए हैैं। इसमें जाइंट व्हील का काफी लोग आनंद ले रहे हैैं। लगभग 30 फीट की ऊंचाई वाले इस झूले से पूरा शिल्पग्राम दिख रहा है। इसमें 36 डोलियां हैैं। जाइंट व्हील की राइड लेकर आए राहुल ने बताया कि इससे ताज महोत्सव काफी सुंदर दिख रहा है। यहां से ताज महोत्सव और आसपास की लाइटिंग दिख रही है। यह काफी सुंदर दृश्य है। इसकी टिकट 100 रुपए है।

360 डिग्री घुमा देता है रेंजर झूला
ताज महोत्सव में सबसे एडवेंचरस झूला रेंजर झूला है। यह व्यक्ति को आसमान से जमीन की ओर 360 डिग्री घुमा देता है। यंगस्टर्स इसे काफी एंज्वॉय कर रहे हैैं। हालांकि यह झूला खतरनाक है। कमजोर दिल वालों और प्रेगनेंट महिलाओं के लिए यह झूला नहीं है। इसके साथ ही इसमें पेटियां बांधने के बाद ही झूलने दिया जाता है। रेंजर झूले की राइड करके आए मनीष ने बताया कि यह काफी मजेदार है। इसमें झूलकर मजा आ गया। इसकी टिकट 100 रुपए है।

शाही झूले में शाही सवारी
इस झूले में घोड़े की बग्घी और घोड़े की शाही सवारी है। यह गोल-गोल घूमता है। इसमें झूलने पर शाही फील आता है। लोग इसमें रील बनाने के लिए काफी झूल रहे हैैं। इसका टिकट 80 रुपए है।

स्ट्राइकिंग कार
स्ट्राइकिंग कार को आपने टीवी पर देखा होगा। इसमें एक छत के नीचे कई सारी कारें चलती हैैं और यह एक दूसरे से टकराने वाली ही होती हैैं लेकिन टकराती नहीं है। यह भी काफी एडवेंचरस है। इसका भी लोग काफी लुत्फ उठा रहे हैैं। इसकी टिकट 100 रुपए हैैं।

बोट झूला
यह अक्सर मेलों में लगने वाले झूलों की तरह है। लेकिन इसे लोग खूब एंज्वॉय कर रहे हैैं। यह आपको 180 डिग्री तक आगे से पीछे की ओर झुलाता है। इसकी टिकट 100 रुपए है।


मैैंने जाइंट व्हील में झूलकर आनंद लिया। इसमें झूलकर ताज महोत्सव को ऊंचाई से देखा जाता सकता है। यहां से काफी अच्छा दृश्य दिख जाता है।
- राहुल

मैैंने ताज महोत्सव में रेंजर झूले का आनंद लिया। यह काफी एडवेंचरस है। इसमें झूलकर काफी मजा आया। मैैंने अपने फ्रेंड्स को भी इसे रिकमंड किया है।
- मनीष


ताज महोत्सव में आज
शिल्पग्राम: मुख्य मंच
- सुबह 11 से शाम चार बजे : बाल कलाकारों के कार्यक्रम।
- शाम पांच से सात बजे : स्विस बाल पर प्रमोद कटारा की प्रस्तुति, आर्या त्रिपाठी का कथक, योग विद्या फाउंडेशन का योग, भूमिका यादव व शैली सक्सेना का गायन, शिल्पी शर्मा का शास्त्रीय गायन, रीता देव का ठुमरी दादरा।
- शाम सात बजे : जिगमेट सोनजोम का जम्मू-कश्मीर का लोकनृत्य, रङ्क्षवदर जानी की कॉमेडी।
- रात नौ बजे : वल्र्ड डिजाइङ्क्षनग फोरम का कल्चरल फैब्रिक शो।

सदर बाजार
- शाम सात बजे : मैब्रिक माइलस्टोन के सांस्कृतिक कार्यक्रम।
- शाम 7:30 बजे : माइकल एंड डांस ट्रूप का नृत्य।
- रात आठ बजे : परमानंद का तबला वादन।
- रात 8:30 बजे : अनामिका मिश्रा एवं समूह का गायन।

सूरसदन
- दोपहर एक बजे : अरङ्क्षवद शिक्षण संस्थान द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम।
- रात आठ बजे : विश्व बंधुत्व पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।

जोनल पार्क
- शाम सात बजे : राङ्क्षमदर खुराना का ओडिसी नृत्य।
- शाम 7:30 बजे : विजय शर्मा द्वारा कथक बैले में राम की शक्ति पूजा।
- रात आठ बजे : लवली घिल्डियाल का कथक।
- रात 8:30 बजे : अंशिका चौहान का गायन।

सेल्फी प्वाइंट आई लव आगरा
- शाम छह बजे : अंजना वेलफेयर सोसायटी के सांस्कृतिक कार्यक्रम।
- शाम 6:30 बजे : ओस सत्संगी का लोक संगीत।
- शाम सात बजे : अपूर्व ङ्क्षसह का राग बैंड।
- शाम 7:30 बजे : इंदु एंड पार्टी का सुगम संगीत।
- रात आठ बजे : निर्मला फाउंडेशन का कथक बैले।