आगरा। वर्ष 2016 में सपा से डॉ। दिलीप यादव निर्विरोध एमएलसी चुने गए थे। इस बार भी सपा की ओर से डॉ। यादव दावेदार हैं। अभी तक भाजपा की ओर से कोई नाम निकलकर सामने नहीं आया है। हालांकि सूत्रों की मानें तो भाजपा से रामसकल गुर्जर, रामप्रताप ंिसंह चौहान, श्याम भदौरिया, सुरेन्द्र गुप्ता व पूर्व महानगर अध्यक्ष नागेन्द्र दुबे गामा और पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राणा के नाम की चर्चा हैं। हालांकि अभी तक इन पर पार्टी की अंतिम मुहर नहीं लगी है। बता दें कि 19 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।

करोड़पति है डॉ। दिलीप यादव
आगरा फिरोजाबाद विधान परिषद स्थानीय के सपा के उम्मीदवार डॉ। दिलीप यादव करोड़पति हैं। इनके स्वयं के पास तीन करोड़ 21 लाख रुपए से ज्यादा और पत्नी बीना यादव के पास 71 लाख 23 हजार की संपत्ति है। इनके खिलाफ थाना मटसेना, थाना लाइनपार, थाना सिरसागंज और थाना उत्तर में मुकदमे दर्ज हैं। दो मामलों में आरोप पत्र दाखिल हो चुके हैं। एमएससी पीएचडी के साथ विधि स्नातक डॉ। दिलीप पेशे से एसोसिएट प्रोफेसर हंै।

21 मार्च को होगी नामांकन पत्रों की जांच
21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 23 मार्च को नाम वापसी होगी। इसके बाद 9 अप्रैल को मतदान होगा। 12 अप्रैल को मतगणना होगी। बता दें कि आगरा फिरोजाबाद एमएलसी सीट पर कुल साढ़े तीन हजार वोटर हैं। बता दें कि एक प्रत्याशी के लिए 10 प्रस्तावक होने चाहिए। इन सभी के आधार कार्ड और वोटर लिस्ट में प्रस्तावक का नाम होना जरुरी है। इसमें सामान्य प्रत्याशी को बतौर जमानत राशि के रुप में 10 हजार और अनुसूचित जाति के लिए 5 हजार जमानत राशि के रुप में जमा कराने होंगे।