आगरा। नगर निकाय चुनाव में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान वोटरों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। मौजूदा समय में अभी नगर निगम में 14 लाख से ज्यादा वोटर हैं। इसमें मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर नवंबर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने की उम्मीद है। नवंबर-दिसंबर मेें नगर निकाय चुनाव संपन्न कराए जा सकते हैं।

निकाय के प्रत्याशियों के खर्च और जमानत राशि निर्धारित
नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए शासन की ओर से जमानत राशि और मूल्य का निर्धारण कर दिया गया है। इस बारे में संयुक्त निर्वाचन आयुक्त सुधा वर्मा ने 29 अगस्त को पत्र जारी कर जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा था। इसमें 80 वार्ड से कम महापौर पद के नाम निर्देशन पत्रों का मूल्य एक हजार और जमानत राशि 12 हजार रुपए निर्धारित की गई है। ये धनराशि अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार के लिए निर्धारित की गई है। वहीं अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए 500 रुपए नाम निर्देशन पत्रों के लिए और जमानत राशि 6 हजार रुपए निर्धारित की है। से अधिकतम चुनाव में 35 लाख रुपए की धनराशि खर्च कर सकेंगे। वहीं 80 वार्ड या उससे ज्यादा के नगर निगम के लिए अनारक्षित श्रेणी के महापौर के पद के लिए नाम निर्देशन पत्र एक हजार और जमानत राशि 12 हजार निर्धारित की गई है। जबकि अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 500 रुपए नाम निर्देशन के लिए और 6 हजार जमानत राशि निर्धारित की गई है। ये चुनाव में 40 लाख रुपए की धनराशि खर्च कर सकेंगे। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के लिए 25 से 40 वार्ड तक के लिए अनारक्षित श्रेणी के अध्यक्ष के लिए नाम निर्देशन के लिए 500 रुपए और जमानत राशि 8 हजार रुपए निर्धारित की गई है। वहीं अनुसूचित जाति पिछड़ा व महिला उम्मीदवार नाम निर्देशन के लिए 250 रुपए और जमानत राशि 4 हजार रुपए निर्धारित की गई है। 9 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। वहीं 41 से 55 वार्ड तक नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के लिए नाम निर्देशन पत्र के लिए 500 रुपए जमानत राशि 8 हजार रुपए निर्धारित की गई है। वहीं अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा व महिला उम्मीदवार के लिए नाम निर्देशन के लिए 250 रुपए और जमानत राशि 4 हजार रुपए निर्धारित की गई है। और चुनाव में 12 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। नगर निगम के पार्षद नाम निर्देशन के लिए 400 रुपए और जमानत राशि 2500 रुपए निर्धारित की गई है। वहीं अनुसूचित जाति महिला व पिछड़ा वर्ग के लिए नाम निर्देशन के लिए 200 रुपए और जमानत राशि 1250 रुपए निर्धारित की गई है। पार्षद चुनाव में 3 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। नगर पालिका परिषद के सदस्य के लिए 200 रुपए नाम निर्देशन के लिए और जमानत राशि 2 हजार रुपए निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति के लिए 100 रुपए नाम निर्देशन के लिए और 1000 रुपए जमानत राशि रखी गई है। ये चुनाव में दो लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए अनारक्षित उम्मीदवार के लिए नाम निर्देशन के लिए 250 रुपए और 5 हजार रुपए जमानत राशि निर्धारित की गई है। वहीं अनुसूचित जाति के लिए 125 रुपए नाम निर्देशन के लिए 2500 रुपए जमानत राशि निर्धारित की गई है। नगर पंचायत सदस्य के लिए अनारक्षित उम्मीदवार के लिए नाम निर्देशन 100 रुपए और दो हजार रुपए जमानत राशि निर्धारित की गई है। वहीं अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग महिला उम्मीदवार के लिए नाम निर्देशन के लिए 50 रुपए और एक हजार जमानत राशि निर्धारित की गई है। ये चुनाव में 50 हजार रुपए खर्च कर सकेंगे।

से है मौजूदा स्थित
- नगर निगम मेें 100 वार्ड है। और 12 लाख 67 हजार 595 मतदाता हैं 288 मतदान केंद्र हैं।
- नगर पालिका परिषद शमशाबाद में 25 वार्ड हैं और 23 हजार 817 वोटर हैं। 9 मतदान केंद्र हैं
- नगर पालिका परिषद फतेहपुरसीकरी में 25 वार्ड के सापेक्ष 14 मतदान केंद्र हैं। 26 हजार 686 वोटर हैं।
- नगर पालिका परिषद एत्मादपुर में 25 वार्ड हैं और 18 हजार 561 वोटरों के सापेक्ष 8 मतदान केंद्र हैं।
-नगर पालिका परिषद अछनेरा में 25 वार्डों के सापेक्ष 19 हजार 252 वोटर हैं और 6 मतदान केंद्र हैं।
- नगर पालिका परिषद बाह में 25 वार्ड हैं। 14 हजार 239 वोटरों के सापेक्ष 7 मतदान केंद्र हैं।
-नगर पंचायत पिनाहट में 13 वार्ड हैं। 14934 वोटरों के सापेक्ष 5 मतदान केंद्र हैं।
- नगर पंचायत फतेहाबाद में 14 वार्डो के सापेक्ष 19 हजार 448 वोटर हैं। 6 मतदान केंद्र हैं।
- नगर पंचायत किरावली में 14 वार्डो के सापेक्ष 19 हजार 5 वोटर हैं 6 मतदान केंद्र हैं।
- नगर पंचायत खेरागढ़ में 14 वार्डों के सापेक्ष 17393 वोटर हैं, 7 मतदान केंद्र हैं।
- नगर पंचायत जगनेर में 10 वार्डों के सापेक्ष 9 हजार 499 वोटर हैं 4 मतदान केंद्र हैं।
- नगर पंचायत दयालबाग में 10 वार्डो के सापेक्ष 2 हजार 416 वोटर हैं। 3 मतदान केंद्र हैं। नगर पंचायत स्वामीबाग में 10 वार्डों के सापेक्ष 1 हजार 585 वोटर हैं। 1 मतदान केंद्र हैं।

फैक्ट फिगर निकाय चुनाव
- 14 लाख 54 हजार 430 वोटर
- जिले में 364 मतदान केंद्र
- जिले में 310 वार्ड हैं
- जिले में 7 नगर पंचायत
- जिले मं 5 नगर पालिका परिषद
-