- शहर में लगाने हैं अंडर ग्राउंड बिन

- निगम प्रशासन को लेना है निर्णय

आगरा। शहर को गंदगी मुक्त करने के लिए अंडर ग्राउंड डस्टबिन लगाने की योजना है। इनको लगाने के स्थानों का चयन हो गया है। लेकिन बिन्स किस मैटेरियल के होंगे। इस पर उलझन बरकरार है। दरअसल स्टील और प्लॉस्टिक दोनों मैटेरियल के डस्टबिन बाजार में उपलब्ध हैं। इसमें शहर की उपयोगिता अनुसार फायदेमंद कौन होगा? ये नगर निगम प्रशासन को तय करना है।

फतेहाबाद रोड पर लगाए जाएंगे

आगरा शहर को 10 आईकान सिटी में शामिल किया गया है। इसी के अंतर्गत अंडर ग्राउंड डस्टबिन लगाने का प्रस्ताव है। इसे पहले चरण में फतेहाबाद रोड में 10 स्थानों पर लगाना है। इसका प्रपोजल बनाकर केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। यहां से जल्दी ही हरी झंडी मिलने की उम्मीद है और उसके बाद तत्काल बिन्स लगाने होंगे। इसे लेकर नगर निगम में मंथन का दौर जारी है कि स्टील या प्लास्टिक के लगाए जाएं।

यहां लगे हैं बिन्स

बैंगलुरू सहित कई शहरों में स्टील के बिन्स लगाए गए हैं। देहरादून में एक सप्ताह के भीतर काम शुरू होगा। जानकारों की मानें तो स्टील बिन कई मायनों में बेहतर हैं। इनकी लाइफ कम से कम 10 साल है। वहीं आग का खतरा नहीं है। कास्टिंग भी कम है।

ऐसे होगा कार्य

शहर को कचरा मुक्त करने के लिए अंडर ग्राउंड डस्टबिन की पहल की जा रही है। इसके साकार होते ही भूमिगत डस्टबिन होंगे। इसमें कचरा डालने के लिए एक होल होगा। इन डस्टबिन को ऑटोमैटिक मशीनों से उठाकर कचरा गाडि़यों में डंप किया जाएगा। दोबारा अपने स्थान पर रख दिया जाएगा। इससे गंदगी सड़कों पर नहीं फैलेगी।