इस वर्ष इजी रहा नीट एग्जाम
रविवार शाम को परीक्षा केंद्र से बाहर निकले उम्मीदवारों के चेहरे सामान्य थे। प्रश्न पत्र के बारे में बताया गया कि पिछले साल की तुलना में आसान आया। उम्मीदवारों ने ओएमआर शीट पर अपने आंसर दिए। जिसमें बायोलॉजी पिछले वर्ष की तुलना में इजी रही, फिजिक्स के प्रश्नों को भी सॉल्व किया गया, लेकिन केमिस्ट्री में उलझ गए।


नीट एग्जाम दूसरी बार दिया है। पिछले साल स्टेटमेंट के सवाल ज्यादा पूछे गए थे वहीं इस साल बहुविकल्पीय प्रश्न ज्यादा थे। भौतिक विज्ञान सामान्य था, पर रसायन विज्ञान का खंड कठिन था। जीव विज्ञान बहुत आसान आया।
रोहित , नीट अभ्यर्थी
इससे पहले प्रश्न पत्र हार्ड था, इस बार जीव विज्ञान के प्रश्न आसान तो थे पर लॉग थे। भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान समान्य थे। मैंने नीट दूसरी बार दिया है, इस साल सबसे आसान प्रश्न पत्र आया है। इस बार बहुविकल्पीय प्रश्न भी पिछले साल की तुलना में ज्यादा थे।
आकाश , नीट अभ्यर्थी



मैं इससे पहले नीट एग्जाम दे चुका हूं, इस बार कोङ्क्षचग से तैयारी की थी। इस बार आसान आया पर रसायन विज्ञान बहुत कठिन था। इसमें आइसोकैमिस्ट्री बिलकुल नहीं आई। एल्डिहाइड एंड कीटोंस के सवाल ज्यादा थे।
सनी, नीट अभ्यर्थी

मैने पहली बार नीट दिया है। नीट का प्रश्न पत्र औसत था। भौतिक विज्ञान में रजिस्टेंस विषय के सवाल अधिक पूछे थे। जीव विज्ञान में हर पाठ से दो-तीन सवाल पूछे गए थे, यह खंड बड़ा था। रसायन विज्ञान में कठिन न्यूमेरिकल आए थे। सवाल भी समझने में दिक्कत आ रही थी।
दीपक, नीट अभ्यर्थी

बाक्स-
विशेषज्ञ की राय
उपाध्याय क्लासिस के सुनील उपाध्यास के अनुसार, भौतिक विज्ञान में न्यूमेरिकल सवाल ज्यादा पूछे गए। रसायन विज्ञान का पेपर सामान्य था। आर्गेनिक केमिस्ट्री के सवाल ज्यादा पूछे गए ज्यादातर सवाल पिछले साल की तरह थे। जीव विज्ञान में ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी से आए थे। सामान्य की कट ऑफ 595 नंबर तथा एससी की कट ऑफ 440 के करीब जाने की उम्मीद है।


बाक्स--
एक बोनस सवाल--
भौतिक विज्ञान खंड में रोटेशेनल मोशन विषय के सवाल के विकल्प गलत दिए गए। इससे यह सवाल बोनस में चला जाएगा, मतलब इस एक सवाल के अंक सभी अभ्यर्थियों को मिलेंगे।

बाक्स--
एग्जाम के शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्र के बाहर नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों से बेल्ट, गमछा, कुंडल, मास्क आदि उतरवा लिए गए। परीक्षा केंद्र में एन 95 मास्क हर उम्मीदवार को वितरित किए गए। यह कवायद नकल को रोकने के लिए की गई।


शहर में एग्जाम के लिए बनाए केन्द्र
12
-एग्जाम में रजिस्टर्ड रहे स्टूडेंट्स
8412
-एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या
8213
-नीट एग्जाम का समय
दोपहर 2 से 5. 20 बजे तक